रायपुर

रायपुर जिला के अंतर्गत सभी 13 राज और 8 मंडल के आम बैठक का कार्यक्रम दिनाँक 13 अगस्त 2023 संपन्न हुआ

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 
रायपुर जिला देवांगन समाज (पं.क्र 30667) के तत्वावधान में रायपुर जिला के अंतर्गत सभी 13 राज और 8 मंडल के आम बैठक का कार्यक्रम दिनाँक 13 अगस्त 2023 दिन – रविवार, को स्थान – माँ परमेश्वरी भवन, सत्यम विहार कॉलोनी रायपुरा रायपुर (छ.ग.) में समय सुबह 11.00 बजे से रखा गया था जो रात्रि 9.30 बजे सम्पन्न हुआ!
इस कार्यक्रम मे सर्वप्रथम माँ परमेश्वरी की पूजा – अर्चना कर बैठक का शुभारंभ किया गया।
इस आम बैठक में निम्नांकित विषयों पर चर्चा का निर्णय लिया गया।

1:- उपस्थित सभी समाजसेवियों/ पदाधिकारियों का स्वागत सत्कार किया गया ।

2:- कोषाध्यक्ष शरद कुमार देवांगन जी के द्वारा वार्षिक आय-व्यय का प्रस्तुतीकरण अनुमोदन किया गया जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्व सहमति से ताली बजाकर पास किया।
3:- रायपुर राज के नवनियुक्त अध्यक्ष रवि देवांगन जी, और मठपुरैना संतोषीनगर मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष डोमन देवांगन जी का पदभार ग्रहण करने हेतू समाज के द्वारा सम्मान किया गया ! बैठक में रवि देवांगन जी के द्वारा महिला प्रकोष्ठ का घोषणा किया गया जिसमे रुखमणि देवांगन जी अध्यक्ष, ज्योति देवांगन जी सचिव और सेवती देवांगन जी को कोषाध्यक्ष के सांथ कुल 15 सदस्ययी टीम की घोषणा की गई! 4 :-अडसेना निवासी कमलेश्वर देवांगन के आवेदन पर चर्चा हुआ दोनों पक्ष के बातो को सुना गया जिस पर समाज ने दोनों को दाम्पत्य जीवन की नई शुरुआत करने का सलाह दिया जिसे स्वीकार करते हुए आज से ही दोनों ने एक सांथ अपने घर में मिलजुल कर रहने का निर्णय लिया ! पुरे समाज के सामने लड़का और लड़की ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाला और माँ परमेश्वरी व समाज का आशीर्वाद लेकर अपने घर को रवाना हुए!

5:-सिमगा 80 देवांगन समाज के द्वारा दिए गए आवेदन पर चर्चा हुआ जिसमे दोनों पक्षों की बातो को गमभीरता से सुना गया दोनों को पर्याप्त समय दिया गया सभी पहलू पर विस्तार से चर्चा करने पर यह निष्कर्ष निकला कि गलतफहमी के वजह से और विचारो में मतभेद होने की वजह से विवाद ज्यादा बढ़ गया है समाज में पूर्व में किए गए निर्णयों में शिथिलता लाया गया और दोनों पक्ष को समाज के द्वारा निर्देशित किया गया कि आगे समाज को किसी भी वजह से बटने नहीं दिया जाएगा समाज एकजुट था और आगे भी एकजुट रहेगा और सभी को मिलजुलकर समाज हित में कार्य करते हुए समाज का विकास करना हैं।
जिसे दोनों पक्ष ने स्वीकार किया और कहा अब सिमगा में एक ही समाज रहेगा।
6 :- रायपुर जिला देवांगन समाज के अधीनस्थ संगठन, रायपुर राज देवांगन समाज को मुख्यमंत्री द्वारा( माननीय भूपेश बघेल जी)घोषित एक एकड़ जमीन को शासन और समाज को धोखा देकर किसी दूसरे संगठन मे आबंटन करवाया गया हैं। इस पर विस्तार से चर्चा किया गया और यह निर्णय लिया गया कि उक्त भूमि को जिस नाम से और जिस पंजीयन में घोषणा किया गया हैं उसी में लेना हैं इसके लिए समाज के द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा ! न्यायलय में भी आवेदन लगाया जा चुका हैं वहाँ पर हम अपने पक्ष को सबूतो के सांथ विधिक सलाहकार के माध्यम से मजबूती से रखा जाएगा
7:-रायपुर जिला देवांगन समाज पंजीयन क्र. 30667 के अधीनस्थ संगठन रायपुर राज देवांगन समाज, सिमगा राज देवांगन समाज,लाखे नगर मण्डल देवांगन समाज, और मठपुरैना संतोषीनगर मण्डल देवांगन समाज को सम्बद्धता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
इस आम बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन जी, महासचिव परस देवांगन जी, जिला अध्यक्ष ईश्वरलाल देवांगन जी, उपाध्यक्ष रेखराम देवांगन जी के सांथ में जिला सचिव मनोहर देवांगन, कोषाध्यक्ष शरद कुमार देवांगन, सहसचिव रवि देवांगन, कार्यकारिणी जगदेव देवांगन, जीतेन्द्र देवांगन, जिला संरक्षक मेघनाथ देवांगन जी, बुधराम देवांगन जी, चंद्रभान देवांगन जी,प्रदेश महिला अध्यक्ष किरण देवांगन जी, जिला महिला अध्यक्ष रेणु देवांगन जी, गोबरा नवापारा राज अध्यक्ष अर्जुन देवांगन जी, कुंरा राज अध्यक्ष भगवती देवांगन जी, आरंग राज अध्यक्ष विष्णु देवांगन जी, रायपुर राज अध्यक्ष रवि देवांगन जी, कोटा राज अध्यक्ष रघुनाथ देवांगन जी, पलारी राज अध्यक्ष शीतला देवांगन जी, सिमगा राज अध्यक्ष दिलीप देवांगन जी, बिरगांव राज अध्यक्ष होरिलाल देवांगन जी, बावली राज से ओमप्रकाश और द्वारिका देवांगन जी, चंदखुरी से उपाध्यक्ष गेन्दलाल देवांगन जी, कोरासी से सचिव सोहन देवांगन जी, तरेंगा से नरसिंग और जनक देवांगन जी खरोरा से गौकरण देवांगन जी, टिकरापारा अध्यक्ष भूपेंद्र देवांगन जी, ब्रम्हणपारा अध्यक्ष विनोद देवांगन जी, लाखेनगर अध्यक्ष संतोष देवांगन, मठपुरैना मंडल अध्यक्ष डोमन देवांगन, रायपुरा मण्डल से रूपेंद्र, एस राम देवांगन, गुढ़ियारी से हेमंत और योगेश देवांगन पंडरी मंडल से किरण और रेणु देवांगन जी, चंगोराभाठा से आनंद देवांगन जी, रायपुर राज महिला अध्यक्ष रुखमणि देवांगन जी, टिकरापारा महिला अध्यक्ष दीपा देवांगन जी, ब्राम्हणपारा महिला अध्यक्ष ज्योति देवांगन जी, लाखेनगर महिला अध्यक्ष बबिता देवांगन,जिला प्रकरण निवारण अध्यक्ष भगवती देवांगन जी ,व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवलाल देवांगन जी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रेणु देवांगन जी,असंगठित कामगार प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र देवांगन जी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष भजन देवांगन जी, विद्यार्थी प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश देवांगन जी इत्यादि लगभग 350 देवांगन जन माताए बहने इस आम बैठक में उपस्थित हुए थे।