एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
आदिवासी समन्वय समिति भारत के द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन दिनांक 19 अगस्त, 2023 को रायपुर छ.ग. में किया जा रहा है। राष्ट्रीय सेमिनार दो सत्रों में किया जायेगा। प्रथम सत्र में भारत में समान नागरिक संहिता (UCC) एवं वन संरक्षण अधिनियम 2023 तथा द्वितीय सत्र में आदिवासियों पर लगातार हो रहे हमले एवं मणिपुर पर विशेष चिंतन किया जायेगा। यह श्रृंखला 30 जुलाई 2023 को रांची में आयोजित सेमिनार को आगे दिशा देकर देश भर के आदिवासियों को एक मंच पर लाकर विस्तृत कार्य योजना तैयार किया जाना प्रस्तावित है। 20 अगस्त, 2023 को भोपाल में 30 अगस्त को रांची में, 3 सितम्बर को दिल्ली में 6 सितम्बर को पटना में 14 सितम्बर को कोलकाता में, 17 सितम्बर को नागपुर एवं 1 अक्टूबर को गुजरात तथा 6 अक्टूबर को दिल्ली में संसद भवन का घेराव प्रस्तावित है। इसके साथ ही एक प्रतिनिधि मण्डल मणिपुर प्रवास पर जायेगी। जिसकी प्रस्तावित तिथि रायपुर की बैठक में चर्चा उपरांत घोषित किया जायेगा।
उक्त सेमिनार में देश भर के सामाजिक चिन्तक, विचारक एवं बुद्धिजीवि वर्ग तथा राजनीतिक क्षेत्र के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। आप सभी से सादर अनुरोध हैं कि आने की पूर्व सूचना अधोहस्ताक्षर कार्य को देने की कष्ट करे ।
आप की जन सुलभ उपस्थिति इतिहास को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है, भले ही आप को आभास नहीं हो रहा है, लेकिन जब आप कार्यक्रम में शामिल होंगे तो आपको जो ऊर्जा मिलेगी उससे आपका सम्मान और बढ़ेगा।
आप सबको सादर निवेदन करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राष्ट्र स्तरीय सेमिनार को रायपुर में ऐतिहासिक बनाने में सहयोग प्रदान करें।

