छत्तीसगढ़ में प्रत्येक शनिवार-रविवार को कंप्लीट लॉकडाउन , सिर्फ आवश्यक सेवाएं होगी उपलब्ध , मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री के सुझाव पर दी सहमति , इसी हप्ते से प्रभावशील होगा आदेश
By Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëwsLast updated May 6, 2020


रायपुर / छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव हेतु प्रत्येक हप्ते शनिवार और रविवार कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा | इस अवधि में सिर्फ आवश्यक सेवाएं ही उपलब्ध होगी | लेकिन शराब दुकान और होम डिलीवरी खुली रहेगी या बंद इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के उस सुझाव पर सहमति दी है , जिसमें उन्होंने प्रदेश में मई महिने के सभी शनिवार और रविवार को प्रदेश में लाॅकडाउन करने के लिए कहा था |

मई महिने के दूसरे शनिवार और रविवार से इसकी शुरुआत हो रही है | प्रदेश में सभी जिलों में लाॅकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री बघेल ने इस लाॅकडाउन में सब्जी, दूध, चिकित्सा सहित अन्य अत्यावश्यक सेवाओं को चालू रखने को कहा है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा यह अहम कदम उठाया गया है। फिलहाल राज्य में कोरोना संक्रमित 23 एक्टिव केस है |
