कोटा विधानसभा क्षेत्र के लिए सर्व सम्मत आदिवासी प्रत्याशी के लिए सामजिक विचार मंथन जारी ..
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
कोटा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धनरास (करगी कला) में “समाज सत्ता की ओर अग्रसर अभियान” के तहत सर्व आदिवासी समाज की बैठक हुई. ग्राम करगी कला कोटा – लोरमी मुख्य सड़क पर स्थित है. करगी कँवर राजा का ग्राम है जिसके नाम पर ही करगी रोड रेलवे स्टेशन का नाम पड़ा है. करगी कला स्कुल के पास से दाई और एक सकरी ग्रामीण सडक निकलती है जो ४ कि..मी. अन्दर पंचायत भवन धनरास गाँव पहुंचाती है.
सभा धनरास के पंचायत भवन में हुई श्री प्रदीप सिदार सरपंच धनरास जो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष भी हैं ने सभा की अध्यक्षता की. क्षेत्र के सम्मानित सगाजन और गोंगपा के पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहे. मातृशक्ति की पर्याप्त संख्या में उपस्थिति ने सभा की गरिमा बढाई. प्रदीप सिदार ने गोंगपा की २०-२२ वर्ष की संघर्ष को रेखानित किया. जिला अध्यक्ष ने सर्व आदिवासी समाज विगत ७५ वर्षों से निरंतर छिनते-लुटते समाज के संवैधानिक अधिकारों का उल्लेख करते हुए संगठन द्वारा निरंतर किये जा रहे संघर्षों का उल्लेख किया. रामप्यारे जगत जो गोंद्वाने प्यारे के नाम से जाने पहचाने जाते हैं ने गोंडवाना के इतिहास को साझा किया. परमेश्वर खुशरो ने आपसी सामंजस्य के साथ आगे बढ़ने का आव्हान किया.
सभा में प्रमुख रूप से सर्वश्री / श्रीमती शकुंतला साहू एस पी, एस, कोटा, मीना पोर्ते, शान्ति मरावी, गंगा आरमो, कुंती गौतम,हेमिन कर्सायल, शान्ति मरकाम,सावित्री ध्रुव, गोदावरी, राम प्यारे जगत उपसभापति कोटा महासभा, गोरेलाल नागेश, गुरुदेव सिंह गौतम, शत्रुहन सिंह मरावी, हिराशाह नेताम. अघनू सिंह जगत, महामंत्री गोंगपा, निरंजन कर्सायल, धनसिंह आर्मो अध्यक्ष संवरा समाज शामिल रहे.
बेलगहन क्षेत्र से सर्वश्री परमेश्वर सिंह खुशरो, जनपद सदस्य, कमलेश कुमार पोर्ते, विजय ध्रुव अध्यक्ष बेलगहना परिक्षेत्र,, हुकुम पोरते, विनय ओट्टी, भगवान सिंह, शिवलाल ध्रुव, त्रिभुवान्सिंह उद्देश, परमेश्वर आर्मो. जगनारायण श्याम, राम लखन पोर्ट, देव नारायण पोर्ट, कृष्ण कुमार ओट्टी,. बलराम सिंह मरकाम, दीपक कुमार, राम प्रसाद, चंद्रभान मार्को, किशन कुमार पोर्ट, स्वरुप सिंह उइके, शिव कुमार उद्देश सहित कई युवा शक्ति उपस्थित रहे.
जिला अध्यक्ष के साथ अमृतला मरावी उपाध्यक्ष यु.पर. सीपत परिक्षेत्र, राजेन्द्र मरकाम, जिला उपाध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा, बिलासपुर, राम बनवास जगत ब्लाक अध्यक्ष तखतपुर रहे.

