पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन अतिथियों के स्वागत दौर के पश्चात तृतीय टेक्निकल सेशन में रिसोर्स पर्सन प्रो. जाहीता बेगम ने online mode में अपने पेपर का आरंभ पारते हुए कहा कि NEP2020 एक ऐसी पहल है जो कि छात्रों का स्किल डेवलप करने में सहायक साबित होगी तथा समाज में उन्हें सफलता दिलाने में सक्षम होगी ।
लंच ब्रेक के पश्चात् चतुर्थ टेक्निकल सेशन में प्रो. आर. एल. निकोसे ने परिचर्चा को आगे बढ़ाते हुए एवं NEP2020 की विशेषताओं को विस्तार से समझाते हुए कहा की NEP2020 क्वालिटि एजुकेशन पर फोकस करती है जिससे हमें भविष्य में क्वालिटि एवं स्किल्स विद्यार्थी समाज में सेवाएं देने के लिए तैयार मिलेंगे।
वैलिडेटरी सेशन में सर्वप्रथम सेमिनार की स्मारिका के विमोचन के पश्चात् सभी पेपर प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों एवं शोधार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। डॉ. संजय अवस्थी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समस्त अतिथियों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को इस संगोष्ठी का
हिस्सा बनने के लिए साधुवाद दिया। चेयरमैन श्री सुशील शुक्ला जी ने महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापको एवं कर्मचारियों को
इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए शुभकामनायें दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी महाविद्यालय इस प्रकार के बौद्धिक एवं नवाचार के विषयों पर कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा जिससे समाज में एक स्वस्थ बदलाव संभव होगा।

