एन.एच.एम. के संविदा को भी 27% वेतन बढ़ोत्तरी की मांग
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
संघ ने स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंह देव से की मांग
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने माननीय श्री टी.एस.सिंह देव जी उप-मुख्यमंत्री, से ज्ञापन देकर मांग की है कि माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा अनुरूप राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों को भी उनके वर्तमान कुल वेतन में 27% की वेतन वृद्धि की जाय l संघ के महामंत्री अश्वनी गुर्देकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि कि मिशन संचालक द्वारा अपने पत्र दिनांक 14/09/2023 के माध्यम से अपर मुख्य सचिव को प्रस्ताव दिया था कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों को दिए जाने वाले वेतन में 60% केंद्र का अंश होता है तथा 40% राज्य शासन का अंश होता है और उक्त केन्द्रांश एवं राज्यांश दोनों में कुल मिलकर 27% वेतन में वृद्धि करने का प्रस्ताव दिया था जिससे माननीय मुख्यमंत्री की घोश्नानुरूप 27% वेतन वृद्धि का लाभ होता l किन्तु दिनांक 20/09/2023 को मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा पुनः संशोधित प्रस्ताव दिया गया है जिसमें सिर्फ राज्यांश जो कि 40% है में ही 27% वृद्धि किये जाने का प्रस्ताव दिया गया है l ज्ञापन में यह भी बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ शासन की घोषणा अनुरूप राज्य के समस्त संविदा कर्मचारियों का वेतन 27% बढ़ोत्तरी करके आदेश जारी किये जा चुके हैं, किन्तु NHM के संविदा कर्मचारी उक्त लाभ से अब तक वंचित हैं l एन एच एम कर्मचारियों के केवल राज्यांश में 27% वृद्धि करने से NHM संविदा कर्मचारियों के वर्तमान कुल वेतन में मात्र 10.8 % वेतन वृद्धि का ही लाभ होगा जो माननीय मुख्यमंत्री महोदय की घोषणा अनुरूप नहीं होगा l एक तरफ शासन द्वारा संविदा को नियमित करने की घोषणा का भी कार्यान्वयन नहीं किया गया है तथा दूसरी तरफ NHM संविदा स्टाफ को माननीय की घोषणानुरूप 27% वेतन वृद्धि लाभ से भी वंचित रखने की स्थिति निर्मित की जा रही है, यह घोर निराशाजनक एवं अत्यंत भेदभाव पूर्ण है l संघ द्वारा मांग की गयी है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारियों को दिए जा रहे वर्तमान वेतन में कुल 27% वेतन वृद्धि करके आदेश जारी किया जाय l ज्ञापन की प्रति माननीय मुख्य सचिव प्रेषित कर अनुरोध है किया गया है कि मुख्यमंत्री जी की घोषणा अनुरूप वर्तमान वेतन में कुल 27% वेतन वृद्धि के लिए उचित निर्देश दिया जाय साथ ही अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन को एवं मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ को भी मांग की गयी है कि एन एच एम के संविदा कर्मचारियों के वर्तमान वेतन में कुल 27% वेतन वृद्धि किया जाय l माननीय मंत्री महोदय ने मांग पर हरसंभव न्यायपूर्ण कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया है l मंत्री जी सकारात्मक आश्वाशन के लिए प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा, संरक्षक ओ.पी.शर्मा, प्रदीप बोगी, बी के शुक्ला, एस पी देवांगन, एस एस सोनी, राजेंद्र यादव, सतीश पसेरिया, अनिल गढ़ेवाल सहित संघ के पदाधिकारियों ने मानीय स्वास्थ्य मंत्री महोदय को धन्यवाद ज्ञापित किया है l
संपादक महोदय से अनुरोध है कि उक्त खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने की कृपा करें l

