करमा नृत्य महोत्सव एवं करमंडार महापूजन” कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ दिनांक 26.09.2023 दिन मंगलवार को भादो एकादशी के पावन अवसर पर परम श्रद्धेय गोंडवाना गुरूददा, गुरूदाई जी के सानिध्य, गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति एवं छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ के संयुक्त तत्वावधान में स्थान- मंगल भवन टिकरीपारा छुईखदान जिला खैरागढ़ में प्रांतीय ” करमा नृत्य महोत्सव एवं करमंडार महापूजन” कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि-परम वंदनीय गुरूमाता, राजमाता दुर्गे दुलेश्वरी सिदार जी ( अध्यक्ष जनपद पंचायत पॉली जिला कोरबा), अध्यक्षता मान. श्री चन्द्रभान नेताम (प्रदेश अध्यक्ष गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति रायपुर), विशिष्ट अतिथि माननीया श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा जी (विधायक खैरागढ़), मान श्रीमती पार्तिका संजय महोबिया (अध्यक्ष नगर पंचायत छुईखदान) एवं मान. देवराज किशोर दास वैष्णव जी ( जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल के.सी.जी) सहित हजारों हजारों की संख्या में गोंडीयन समुदाय की गरिमामयी उपस्थिति रही।
गुरूमाता दुर्गे दुलेश्वरी सिदार जी ने कहा कि आदिवासी संस्कृति बहुत ही प्राचीन है। अनादिकाल से चली रही आ रही रूढ़िजन्य परंपरा, बहुमूल्य संस्कृति को अक्षुण्ण बनाये रखना, संरक्षित व संवर्धित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने भादो एकादशी पर्व में करमा नृत्य की शुरूआत, करमडार महापूजन एवं जई माता (भोजली माता) की महत्व, मानव जीवन में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित रहने, शिक्षित बनने तथा सहोगात्मकभाव से कार्य करने की बात कही

