शिक्षा

हरिशंकर शुक्ल महाविद्यालय में विश्व पशुधन कल्याण दिवस का आयोजन

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 

पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में आज विश्व पशुधन कल्याण दिवस पर SHG CELL द्वारा महाविद्यालय परिसर में मौजूद समस्त पशुधन की सेवा की गयी। मनुष्यों तथा मुक पशुओ के बीच की परस्पर निर्भरता को और मजबूत करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। चेयरमेन श्री सुशील शुक्ला जी ने सभी विद्यार्थियों को समझाईश देते हुए कहा कि बेजुबान पशु धन भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग है एवं इसे सहेजकर ही हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। प्राचार्य सहित समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने इस अवसर पर शपथ ली कि वे पशु कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाकर धरती को पशुओं के लिए एक बेहतर स्थान बनाने की कोशिश करेगें।