आज छत्तीसगढ़ प्रदेश तीरंदाजी संघ की 13 सदस्य टीम नेशनल गेम गोवा खेलने जा रही है,
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
इन सब खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के डायरेक्टर आदरणीया श्वेता सिन्हा जी, एडिशनल डायरेक्टर मत्स्यपाल जी तीरंदाजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मुरारका जी, अरविंद जी,साई के कोच सतीश दुबे जी द्वारा किट प्रदान किया गया है इस अवसर पर साई एकेडमी, खेल एवं युवा कल्याण स्पोर्ट्स अकैडमी, बिलासपुर के तीरंदाज, कोरबा के तीरंदाज, इस अवसर पर उपस्थित रहे
यह सभी तीरंदाज 29 तारीख को हवाई जहाज से गोवा के लिए प्रस्थान करेंगे मुरारका ने कहा कि हमें विश्वास है गोवा नेशनल गेम में यह तीरंदाज छत्तीसगढ़ को मेडल दिलाएंगे

