राजनीति

हमर राज पार्टी ने तीन प्रत्याशियों ने बिलासपुर में विधान सभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 

विधान चुनाव के लिए बिलासपुर जिला निर्वाचन अधिकारी के पास नामांकन दाखिले का कार्य जोर शोर से जारी है. इस क्रम मे हमर राज पार्टी के तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. तखतपुर विधान सभा क्षेत्र से राम बनवास जगत, बिल्हा विधान सभा क्षेत्र से शिव नारायण चेचाम तथा मस्तुरी विधान सभा क्षेत्र से सुखराम खूंटे ने नामांकन परचा दाखिल किया.

इस अवसर पर बिल्हा क्षेत्र सर्व श्री जदुनाथ सिंह उइके, जिला संयुक्त सचिव, अनिल मरावी, चेतन मरावी, महासिंह नेताम, सल्कू मरकाम, कलाराम नेताम, परमेश्वर कुमार बिंझवार, बद्री खैरवार सहित कई लोग उपस्थित रहे.

हमर राज पार्टी ने पांचवां टिकट रामपुर (जिला कोरबा) विधान सभा क्षेत्र के लिए जारी किया. ग्राम पठीयापाली बंगला पारा (मंडवा रानी) निवासी कंवर समाज के जुझारू युवा नेता श्री कन्हैया आनंद कँवर ने स्वयं उपस्थित होकर फ़ार्म बी प्राप्त किया.