हमर राज पार्टी ने बिलासपुर में किया जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव के लिए ३० अक्तूबर परचा दाखिल करने का अंतिम दिन था. हमर राज पार्टी से बिल्हा विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी शिव नारायण ध्रुव (चेचाम) क्षेत्र के हजारों समर्थको के साथ रैली के साथ नामांकन का एक और सेट परचा दाखिल किया. रैली में हजारों सियान जवान और महिलाययें राजिव चौक में एकत्रित होकर हमर राज पार्टी के झंडा बैनर पोस्टर के साथ कलेक्ट्रेट परिसर तक पैदल मार्च किया.
हमर राज पार्टी के ही मस्तुरी विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुखराम खूंटे ने क्षेत्र के हजारों समर्थक के साथ रैली के साथ एक और सेट पर्चा दाखिल किया. मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के हजारो कार्यकर्त्ता आंबेडकर चौक में एकत्रित होकर बाबा साहब को माल्यार्पण कर रैली के शक्ल में पार्टी के झंडा बैनर के साथ नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे.
कोटा विधान सभा क्षेत्र के हमर राज पार्टी के महिला प्रत्याशी ललिता पैकरा ने क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मंगला चौक से रैली के साथ
कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए अपना पर्चा दाखिल किया.
बेलतरा विधान सभा क्षेत्र से हमर राज पार्टी के प्रत्याशी आनंद राम साहू ने महामाया चौक से अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुँच कर अपना नामांकन दाखिल किया.
बता दें कि प्रियंका गाँधी के रैली और सभा के समानांतर शहर के चारों दिशाओं से निकले हमर पार्टी के जन सैलाब ने बिलासपुर शहर को अपने वजूद का अहसास करा दिया.

