शिक्षा

पं. हरिशंकर शुक्ल महाविद्यालय में दो दिवसीय “मतदाता जागरूकता अभियान

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 

पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) व SHG (सेल्फ हेल्प ग्रुप) एवं IQAC Cell के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रथम दिवस स्लोगन व पोस्टर बनाओं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि निष्पक्ष व निःस्वार्थ भाव से शत प्रतिशत अपने बहुमूल्य मत का अनिवार्य रूप से प्रयोग करे एवं दूसरों को भी प्रेरित करे। उक्त प्रतियोगिता में कमशः प्रथम- कृष्णा खुंटे (बी.एड प्रथम सेमेस्टर) द्वितीय पूजा (बी.एड प्रथम सेमेस्टर), नेहा धीवर (बी.कॉम द्वितीय) और तृतीय- सुषमा एवं अदिति कर (बी.एड प्रथम सेमेस्टर) रहे। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मतदाता जागरूकता अभियान के द्वितीय दिवस पर विद्यार्थियों ने “SVEEP” शब्द की मानव श्रृंखला बनाकर मतदान अनिवार्य रूप से करने का संदेश दिया। श्रृंखला का उद्देश्य फर्स्ट टाइम वोटर को अपने मतदान के प्रति जागरूक करना था। महाविद्यालय के चेयरमेन श्री सुशील शुक्ला जी ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि मतदान राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाता है एवं हमें अपने इस मौलिक अधिकार का आवश्यक रूप से उपयोग करना चाहिए। जागरूकता अभियान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ममता शर्मा के सफल मार्गदर्शन व निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर NSS कार्यकम अधिकारी, SHG Cell के प्राध्यापक गण उपस्थित रहे। प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित कर कहा कि हर हाल में अपने मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्रधर्म का पालन करें।