छत्तीसगढ़

माँ भद्रकाली का ग्राम पुतकी कला में वैदिक मंत्रोचार के साथ प्राण प्रतिष्ठा

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 

पंडरिया। माँ भद्रकाली मूर्ति का ग्राम पुतकी कला में वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश पूजन, वास्तु पूजन, नवग्रह पूजन, सर्वतोभद्र पूजन किया गया।
आचार्य पं धनराज पाण्डेय द्वारा 29 नवंबर दिन बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन पूजन पूर्ण आहुति के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ यज्ञ सम्पन्न हुआ जिसमे आस पास के ग्रामवासी माता के भक्त शामिल हुये।