राहत कार्य में जुटे राष्ट्रीय सेवा योजना के कैडेट्स

रायपुर । जिला कलेक्टर डाॅ. एस भारतीदासन के निर्देशन पर संचालित ‘डोनेशन आॅन व्हील्स’ कार्यक्रम पर राष्ट्रीय सेवा योजना के 17 कैडेट्स जरूतमंदों की सहायता के लिए जुटे हुए हैं। सभी कैडेट्स ‘डोनेशन आॅन व्हील्स’ पर लगभग पर 15 दिनों से श्रमदान कर रहे हैं। कैडेट्स का कहना है कि दिन की शुरुआत होते ही वे इस सहयोग कार्य के लिए तैयार होकर वक्त पर राशन केंद्र पहुंच जाते हैं और दिनभर जरूतमंदों के लिए तैयार किए जा रहे राहत पैकेट मदद कार्य में अपना सहयोग प्रदान करते हैं। अक्सर आपदाओं व विपदाओं पर जरूरमंदों के सहयोग के लिए तत्पर रहने वाले इन राष्ट्रीय सेवा योजना के कैडेट्स का जिला पंचायत सीईओ व ‘डोनेशन आॅन व्हील्स’ के नोडल अधिकारी डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने पुष्प भेंटकर इनके द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की ।
