छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ी भाषा कि मांग को लेकर छत्तीसगढ़ी डिग्री धारी ने डॉ रमन सिंह से किया मुलाक़ात

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 

एम ए छत्तीसगढ़ी डिग्री धारी छात्र संगठन ने छत्तीसगढ़ी को पूर्ण राजभाषा का दर्जा दिलाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष श्री रमन सिंह से उनके निवास मे जाकर मुलाक़ात किया..एम ए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन के प्रदेशअध्यक्ष ऋतुराज साहू ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष से मांग किया गया कि 2007 मे जो राजभाषा का दर्जा छत्तीसगढ़ी को प्रदान किया गया था वो 17 वर्ष हो जाने के बाद भी पूर्ण राजभाषा नही बन पाई है उसे पूर्ण राजभाषा बनाने हेतु मांग किया गया . संगठन के अध्यक्ष ने आगे बताया कि 2013 मे उनके ही प्रयास से पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी मे माध्यम के रूप मे एम ए छत्तीसगढ़ी का पाठ्यक्रम खोला गया था ताकि छत्तीसगढ़ी भाषा संस्कृति सिक्छा जगत मे स्थापित हो.पर दस वर्ष बीत जाने के बाद भी लगभग 700 लोग पास आउट होके निकल चुके है अभी तक इन डिग्री धारियों के लिए कोई रोजगार व्यवस्था नही हो पाई है.इस ओर भी माननीय अध्यक्ष को ध्यानकर्षित कराया गया.विधानसभा अध्यक्ष ने छात्र संगठन कि मांगो को सुनकर इस पर व्यवस्था करने कि बात कही.गौरतलब है एम ए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन छत्तीसगढ़ी को स्कूल सिक्छा मे लागु करने, कामकाज कि भाषा बनाने, रोजगार कि व्यवस्था के लिए लगातार अपनी मांग को लेकर शासन प्रशासन को अवगत करा रहे है.
इस मुलाक़ात के दौरान संगठन के डॉ हितेश तिवारी, विनय बघेल, खेमराज साहू, जिनेद्र यादव, रजत बंजारे सहित बहुत से बेरोजगार डिग्री धारी छात्र मौजूद रहे.