प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 11-02-2024 रविवार को – मोहन लाल कोमरे महासचिव
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
समस्त प्रांतीय पदाधिकारी/कार्यकारिणी सदस्य, समस्त जिला अध्यक्ष, छत्तीसगढ आप सबको सूचित किया जाता है कि छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ पंजीयन क्रमांक 245/2002 के नियमावली के नियम 16 के तहत प्रबंधकारिणी का कार्यकाल दिनांक 10-01-2021 से 09-01-2024 तक तीन वर्ष पूर्ण हो चुका है। विधान सभा निर्वाचन 2023 एवं विविध आयोजनों के कारण बैठक आहुत नहीं हो पाया है, अतएव संगठन के हितार्थ, सफल संचालन हेतु आपके दिशा निर्देश एवं सुझाव सहित यह बैठक अति-आवश्यक है।अतः दिनांक 11/02/2024 रविवार को पूर्वान्ह 11-00 बजे से स्थान- श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी, आदिवासी गोंडवाना नगारची भवन, भैरव नगर, शुभम के मार्ट के सामने गोकुल नगर जाने का मार्ग रायपुर छ.ग. में आप सबकी उपस्थिति अनिवार्य एवं प्रार्थनीय है। जिला अध्यक्ष/अधिकृत अपने जिला का सदस्यता सूची दिसम्बर 2023 की स्थिति में साथ लाना सुनिश्चित करेंगे।

