गंगरेल में छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड़ महासभा की प्रांतीय बैठक , समाज के एकीकरण पर दिया जोर
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
*टीवी एंकर सुधीर चौधरी के खिलाफ गोंडवाना गोंड़ महासभा का निंदा प्रस्ताव*
धमतरी : – आदिशक्ति मां अंगारमोती परिसर गंगरेल में छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड़ महासभा की प्रांतीय बैठक संपन्न हुई । जिसमें प्रदेश भर से गोंड़ समाज के पदाधिकारी शामिल हुए । बैठक में समाज से जुड़े कई विषयों पर मैराथन बैठक एवं चर्चा की गई । समाज के पदाधिकारियों ने सामाजिक एकीकरण पर जोर दिया । समाज के आर्थिक विकास के लिए गुजरात के आदिवासी विकास मॉडल को अपनाने एवं गुजरात के आदिवासियों के माध्यम से प्रशिक्षण शिविर प्रदेश भर में आयोजित करने की बात की गई । पे बैक टू सोसायटी के माध्यम से प्रतिभावान गरीब बच्चों का उच्च शिक्षा प्रदान करने को लेकर चर्चा की गई । इस दौरान टीवी एंकर सुधीर चौधरी द्वारा आदिवासियों के बारे में दिए गए एक बयान को लेकर गोंडवाना गोंड़ महासभा ने कड़ी आपत्ति जताई है उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया ।
इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए प्रांताध्यक्ष अकबर राम कोर्राम ने कहा कि आदिवासी समाज को एक सुत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है । महासभा समाज के हर व्यक्ति को समाज के मुख्य धारा में जुड़ने का प्रयास कर रही है, उन्होंने कहा कि सामाजिक प्रतिषेध अधिनियम 2016 को सरकार वापस ले इससे समाज को कई सारी परेशानियां हो रही है । रवतिया तथा पनिका समाज को एसटी वर्ग में शामिल करने के लिए लाए गए विधेयक को निरस्त करना चाहिए क्योंकि उनके एक भी नियम आदिवासियों के जन्म , विवाह, मृत्यु संस्कार से मेल नहीं खाते उन्होंने कहा गोंडी भाषा को राजभाषा में शामिल करना चाहिए। 2016 में भाजपा की सरकार ने आदिवासियों को 29 साल 11 महीने की लीज में देने का प्रावधान किया था उसे समाप्त करें प्रातींय उपाध्यक्ष जीवराखन मरई ने कहा कि
छत्तीसगढ़ में गोंड़ समाज के 80% लोग निवासरत है गोंड़ समाज की अपनी रीति नीति है गोंड समाज हमेशा अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहा है उन्होंने आव्हान किया अब मांगने का समय नहीं है अपने अधिकारों को लड़ कर लें । इस बैठक में रायपुर, धमतरी , गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, दुर्ग, कवर्धा , राजनांदगांव , मानपुर – मोहला, खैरागढ़, बालोद, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, शक्ति , जशपुर, बलरामपुर, सारंगढ़, कांकेर के अलावा लांजीगढ़ , मोहला महासभा एवं 18 गढ़ महासभा , मालखरौदा राज के पदाधिकारी शामिल हुए इस मौके पर अकबर राम कोर्राम, रमेश चन्द्र श्याम , विनोद नागवंशी, यु.आर गंगराले , तरुण नेताम, जयपाल सिंह ठाकुर , गजराज टेकाम , लोकेश्वरी नेताम , सुशीला नेताम , तामेश्वरी ठाकुर, अंजोर सिंह सिदार ,ननकी राम सिदार , कंदर्प राज सिदार , तारा बाई , नमिता नुरुटी , परमेश्वरी श्याम , बलवंत सिंह जगत , प्रेमलाल कुंजाम, कामता प्रसाद ध्रुव, फेकन सिंह मरावी , कमलेश्वर सिदार , मोहन सिंह नेताम , वेदप्रकाश ध्रुव, रामेश्वर मरकाम, हेमन्त ध्रुव, राजु ध्रुव आदि उपस्थित थे।

