गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति एवं छत्तीसगढ़ गोड़वाना संघ के संयुक्त तत्वावधान में* *राष्ट्रीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
परम हर्ष का विषय है कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति एवं छत्तीसगढ़ गोड़वाना संघ के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक आय व्यय व्योरा एवं आगामी मनाया जाने वाले रंगपंचमी ,एवं गोड़वाना सामुहिक विवाह की कार्ययोजना एवं विगत कार्यक्रमो की समीक्षा परमश्रद्धेय गोंडवाना गुरूदेव दुर्गे भगत एवं ममतामई गुरुमाता दुलेश्वरी सिदार के आर्शीवाद एवं सानिध्य में गोड़वाना भवन टिकरापारा रायपुर में संपन्न हुआ ।
जिसमें समयानुसार रंगपंचमी धुरपंचमी पर्व,एवं गोड़वाना सामुहिक विवाह का कार्य क्रम कवर्धा के भोरमदेव में मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश एवं उड़िसा के प्रदेश एवं विभिन्न जिलों से प्रदेश पदाधिकारी जिला ब्लाक पदाधिकारी कर्मचारी अधिकारी एवं सैकड़ों सदस्यों की संख्या उपस्थिति में संपन्न हुआ।
जिसमें प्रदेश संरक्षक तिरूमाल सिया मंडावी, अध्यक्ष चंद्रभान नेताम, प्रांतीय सचिव प्रीतम छेदैईहा, कार्य प्रां महासचिव आर के कुंजाम,सह सचिव गजानंद नुरूटी, कोषाध्यक्ष गौकरण कुंजाम, छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ संरक्षक घनश्याम सिंह जगत , अध्यक्ष सोनऊ राम ध्रुवे, मध्य प्रदेश संयोजक दिलीप सैय्याम, अध्यक्ष प्रेम सिंह श्याम तथा उड़िसा से संयोजक अध्यक्ष बजरंग मांझी युवा प्रभाग संयोजक प्रकाश नेताम संरक्षक दिलीप पोर्ते, प्रदेश अध्यक्ष तिरूमाय शांता सिदार, उपाध्यक्ष, सचिव सतीश मरकाम,छाया मरकाम, रोशनी कुंजाम, अनुराधा कुंजाम, ऐश्वर्या कुंजाम दुगेश नेताम,खुशबू मंडावी आदि सैकड़ों मातृ-पितृ, युवा युवतियों की उपस्थिति रही।
जय सेवा जय बुढ़ादेव जय जोहार

