Uncategorized

पुलिस पब्लिक स्कूल, रायपुर को मिली सी. बी. एस. ई. की 12 वीं तक की मान्यता:-

Spread the love

राज्य शासन की अनुशंसा अनुसार, डी. जी.पी. महोदय के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग द्वारा सत्र 2019 से संचालित पुलिस पब्लिक स्कूल, रायपुर को सत्र 2020-21से ही सीनियर सेकंडरी लेवल की सी.बी. एस. ई. की मान्यता आज दिनांक 07/05/2020 को प्राप्त हुई है। जिसके तहत अब इस स्कूल में इसी सत्र से कक्षा 9वीं की पढ़ाई और एडमिशन भी स्टार्ट किया जा सकेगा।
ज्ञातव्य हो कि पुलिस पब्लिक स्कूल, रायपुर इंग्लिश मीडियम स्कूल है, इसमें वर्तमान में कक्षा 8वीं तक के 186 छात्र अध्ययन रत हैं। इसकी स्थापना पिछले सत्र में पुलिस परिवार के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य के साथ की गई थी। डी.जी.पी. महोदय के निर्दशानुसार इसमें पुलिस परिवार से इतर आमजन के बच्चों के प्रवेश के लिए भी सीटें निर्धारित की गई है।
प्रदेश में अपनी तरह का यह पहला प्रयास है, जो पुलिस परिवार के बच्चों के साथ साथ सामान्य बच्चों के लिए भी उच्च गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य के साथ संचालित किया जा रहा है। साथ ही इसके एक्स्ट्रा कैरिक्युलर एक्टिविटी के तहत बेसिक पोलिसिंग का ज्ञान, पुलिस का कठोर अनुशासन के साथ ही सामान्य नियमों और कानून की बेसिक जानकारी के साथ साथ जीवन रक्षक प्रवीणता का प्रशिक्षण भी शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *