छत्तीसगढ़

मान्यवर कांशीराम जी की 90 वी जयंती वर्ष यानी मिशन 2024 में संविधानवादी बहुजनों के हाथ में सर्वोच्च सत्ता के अधिकार दिलाने का विजन पूरा करना होगा….. गोपाल ऋषिकर भारती

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत द्वारा बालको नगर मूलनिवासी कार्यालय प्रांगण में भारत राष्ट्र नवनिर्माण अभियान के अन्तर्गत मान्यवर कांशीराम जी की जयंती को बहुजन सत्ताधिकार दिवस के रूप में आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती ने किया।कार्यक्रम का संयोजन मोर्चा के जिला संयोजक क्रांति कुमार साव ,प्रमुख अतिथिय और वक्ताओं में केंद्रीय सचिव मिरासिंह पोर्ते,प्रदेश सचिव संतोष खूंटे,संभागीय संगठन सचिव,निर्मल चंद्र कसार,बालको अध्यक्ष प्यारेदास महंत,उपाध्यक्ष रूपा महिलांगे,जिला उपाध्यक्ष तारा सोनी,जिला कार्यवाहक अध्यक्ष गायत्री साहू,महासचिव महेश्वरी राय, बालको अध्यक्ष रीमा नवरंगे,जिला दिव्यांग सेना संगठन सचिव संतोष बंजारे ने अपने विचार रखे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोपाल ऋषिकर भारती ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी का जीवन संघर्ष डॉ बाबा साहब अम्बेडकर एवं बहुजन महापुर्षों की मिशन को पूरा करने के लिए बेहद कुर्बानियों और समर्पण का जीवन रहा है।उन्होंने अविवाहित रहकर जिस तेज गति से बहुजन समाज को जागृत करके भारत के सबसे बड़े प्रांत यू पी में बहुजानो की सत्ता कायम कर समाज के लिए मॉडल पेश किया ।उनका यह कारनामा सारे देश के बहुजन मूलनिवासी समाज के लिए बहुत की प्रेरणा का विषय बन चुका है। कांशीराम जी ने पहले ही कहा था कि हमारे आंदोलन से एक समय ऐसा भी आयेगा कि भारत देश और मेहनतकश बहुजानों के सारे दुश्मन एक जुट हो जायेंगे तब उन्हे सत्ता से हटाना सरल हो जाएगा। आज मान्यवर कांशीराम जी का कहना सरकार दिखाई पड़ रहा है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार दुनिया के भ्रष्टाचारियों,बलात्कारियों और जमाखोरों को अपने साथ मिला रही है।लोगों को फिलहाल जरूर एक संकट सा नजर आ रहा है किंतु भारतवासी मूलनिवासियों के बुद्धिजीवियों को इस संकट के पीछे अच्छे अवसर को पहचानने की काबिलियत साबित करना होगा। तथागत बुद्ध, संत कबीर,गुरु घासीदास ,संत रविदास,बिरसा मुंडा,महात्मा फुले,छत्रपति साहूजी महाराज, माता सावित्री फुले बाबा साहब अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम जी जैसे हजारों महापुरषों को मानने वाले हमारे बुद्धिजीवियों के लिए यह अच्छा अवसर है कि मान्यवर कांशीराम जी की जयंती यानी मिशन 2024 में भारत की सर्वोच्च सत्ता पर संविधान वादी बहुजन समाज को हुक्मरान बनाने का विजन पूरा करना होगा।पिछले 4000 वर्षों की जातियपुंजीवाद ,लिंगभेद और छुआछूत की गुलामी को 4 वर्षों के अंदर जड़ मूल से समाप्त कर देने के लिए आज 50 करोड़ पढ़ा लिखा,योग्य वर्ग हमारे देश में महापुरषों की कुर्बानियों से स्थापित हो चुका है।वक्त यह है कि हम सब मिलकर एक ग्रुप लीडरशिप के तहत भारत राष्ट्र भारतीय संविधान और मानव रक्षा के कॉमन विचार पर भारत की जनता और हजारों सामाजिक राजनैतिक संगठनों को राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के साथ केवल लिंक करने में अपना मात्र 5% समय,धन और हुनर का त्याग इज्जत और आजादी के इस भारत राष्ट्र नव निर्माण आंदोलन के लिए लगाने का संकल्प मानव समाज के ऋण चुकाने की भावना से लें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्रांति साहू ने कहा कि अब सारे लोगों को ..हर हर संविधान घर घर संविधान ..का नारा लगाते हुए कोरबा लोकसभा क्षेत्र में 2 लाख परिवारों में संविधान की किताबे उनके रुपयों से ही खरीदवाकर संविधान में ही प्राण प्रतिष्ठा करना होगा।दुनिया का आखिरी भगवान भारत का संविधान इस नारे के आंदोलन को जन जन तक पहुंचाकर जनांदोलन बनाना होगा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी कारकर्ताओं ने भाग लिया।