खेल

ओपन इंटर स्कूल कराते चैंपियनशिप 2024

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 
दिशा स्कूल रामनगर कोटा में 13 से 14 अप्रैल तक दो दिवसीय इंटर स्कूल कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
आज प्रतियोगिता में कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्रतियोगिता की शुरुआत डॉ अनिल तिवारी (सेक्रेटरी ऑफ़ दिशा एजुकेशनल सोसाइटी),श्रीमती रिचा साव(प्राचार्य दिशा स्कूल) एवं श्रीमती ममता सिंह जी (प्राचार्य दिशा प्राथमिक स्कूल) के द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। स्कूल के कराते प्रशिक्षक सेंसेई रमेश प्रधान के द्वारा प्रतियोगिता का संचालन किया गया
इस अवसर पर रायपुर कराते एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सेंसेई तुलसीराम सपहा व सचिव हर्षा साहू एवं विभिन्न जिलों के प्रशिक्षकों के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कड़ी मेहनत की गई