हमर राज पार्टी प्रत्याशी सुरेश नेताम नेजनसंपर्क कर लिया मतदाताओं का आशीर्वाद, मांगे वोट

रायपुर लोक सभा चुनाव 2024 जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे उम्मीदवार अब घर-घर पहुंचकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए आशीर्वाद ले रहे हैं।
हमर राज पार्टी के लोक सभा प्रत्याशी सुरेश नेताम ने समर्थकों के भारी के साथ बलौदा बाजार भाटापारा जिला रायपुर जिला के कुशालपुर, भाटगांव, मठ पुरैना, काॅलोनी में घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं से हमर राज पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। यहां उन्होंने अपने समर्थन में वोट मांगे। हमर राज पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सुरेश नेताम ने आदिवासी समाज के लोगो का भारी समर्थन एवम आशीर्वाद लिया। वहीं वहां उपस्थित समाज के लोगो से सानिध्य प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने अब आही हमर राज की नारा को लेकर किसान कर्मचारी,स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, सड़क सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा लेकर कर आम लोगों के हित में विकास करने का संकल्प लेकर समर्थकों के साथ मतदाताओं के समक्ष जाकर आशीर्वाद प्राप्त कर रही हैं।
