अंगारमोती परिसर गंगरेल में पौधारोपण,जल जगार पर कार्यशाला आयोजित,मेधावी छात्र-छात्राओं हुए सम्मानित
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
धमतरी-विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आदिशक्ति मां अंगारमोती परिसर गंगरेल में युवा प्रभाग गोंड़ समाज जिला-धमतरी व्दारा वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम,प्लास्टिक मुक्त स्वच्छता अभियान कार्यक्रम तथा जल जगार संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदिशक्ति मां अंगारमोती ट्रस्ट गंगरेल एवं गोंड़ समाज के पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने मां अंगारमोती परिसर में फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वही 10 वीं तथा 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले गोंड़ समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। वही रक्तदान करने वाले समाज के युवाओं को भी सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से सभाकक्ष में मां अंगारमोती परिसर में 10 वीं तथा 12 वीं के बच्चों तथा युवाओं और उपस्थित जनसमुदाय को जल जगार की महत्ता को बताते हुए दैनिक उपयोग के पानी,वर्षा के पानी को सुरक्षित एवं संरक्षित तथा उनके रिचार्ज के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। वही सूखे हैंण्डपंप,सूखा तालाब,सूखे डबरी आदि में जल संरक्षण के कार्य तकनीको को बारिकी से समझाया गया। वही उनकी उपयोगिता की विस्तृत जानकारी दी गई।
सभा को संबोधित करते हुए मां अंगारमोती ट्रस्ट के अध्यक्ष जीवराखन मरई ने जल संरक्षण कैसे करना चाहिए उसकी विस्तृत जानकारियां देते हुए कहा कि आप सभी जल की उपयोगिता और महत्ता को समझे। जल के बिना हमारा अस्तित्व ही नहीं रहेगा। हम जल संरक्षण के महत्व को समझेंगे,तभी भविष्य की पीढ़ियों को प्रभावित होने से बचा सकते है। पर्यावरण को बचाने के लि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनकाल कम से कम 100 पेड़ लगाने तथा उन्हे संरक्षित करने की दिशा में काम करने की आवश्यकता है। उन्होने 10 वीं 12 वीं के बच्चों को बधाई एवं मोटिवेट करते हुए कहा कि आपके आना वाला भविष्य उज्ववल है। अंगारमोती ट्रस्ट की ओर आने वाले समय में समाज के छात्र छात्राओं को हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
गोंड़ समाज के जिलाध्यक्ष माधव सिंह ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण और प्रकृति एक दूसरे के पूरक है। प्रकृति को बचाना हम सबका कर्तव्य है। आज जंगल कट रहे है जिसका सीधा असर लोगों के जीवन पर पड़ रहा है लगातार प्रदुषण बढ़ रहे है लोग बीमार हो रहे है। आदिवासी समाज प्रकृति पूजक समाज है इसलिए यदि प्रकृति को बचाना है तो हम सभी को अपने घर के आसपास वृक्ष लगाना बेहद जरूरी है।
डाॅ.ए आर ठाकुर ने कहा कि आज जिन युवाओं को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है वह लगातार रक्तदान कर समाज के लोगों की सेवा कर रहे है। रक्तदान ऐसा पुनीत कार्य है जिससे किसी की जीवन बचता है।
प्राचार्य गेवाराम नेताम ने मेधावी छात्र छात्राओं को शासन स्तर पर मिलने वाले योजनाओं और छात्रवृत्ति सुविधा,छात्रावास सुविधा समेत अनके योजनाओं के बारे में बताया। जिनका लाभ लेकर बच्चे भविष्य की अपनी तैयारियां कर सकें।
सम्मानित होने वाले 12 वीं बोर्ड के मेधावी छात्र छात्राएं-लोमेश कुमार बरबांधा,निधि नेताम बरौली,हेमंत कुमार सोनझरी,तोषक कुमार सोनझरी,योगेश्वरी,डेविड कुमार गोपालपुरी,भोली गोरेगांव,वेदिका कसपुर,ईशिका खल्लारी आदि शामिल थे।
सम्मानित होने वाले 10 वीं बोर्ड के मेधावी छात्र छात्राएं-पंकज कुमार मरकाम गिरोलाडीह,भोजरानी ध्रुव आलेखुंटा,भुलेश ध्रुव आलेखुंटा,संजीव कुमार पेण्ड्रा,भूपेन्द्र नेताम गोबरापठार,दिव्या नेताम झिपाटोला,मंजीता मंडावी परसापानी,चिमन कुमार पडौटी अमलीपारा,हेमंत कुमार भोथापारा,रिना भोथापारा,कशिश उईके अछोटा,याशिनी मरकाम डोंगरडुला,रागिनी डोंगरडुला,ज्योति नेताम कोटाभर्री,मानसी कल्लेमेटा,नीलम पोड़ागांव,पंकज कुामर भण्डारवाही,गुलशन कुमार सोरी धनोरा,कल्याणी धनोरा,पीयुष नाग पोड़ागांव,संगीता गटटासिल्ली,साक्षी भोथा,माविश ध्रुव चोरभटटी,दीपाली कोर्राम सौंराबांधा,घृतांजली ध्रुव अर्जुनी,रेवती बाजार कुर्रीडीह,दिनेश्वरी मारागांव,प्रिया मगरलोड आदि शामिल रहे।
रक्तदान करने वाले ये युवा हुए सम्मानित-रामेश्वर मरकाम,तिजेन्द्र कंुजाम,वेदप्रकाश कोमर्रा,दिग्विजय सिंह ध्रुव,बंटी मरकाम,हर्ष मरकाम,मोती टेकाम,संजू नेताम,हीरालाल मंडावी,तोरण ध्रुव,दिपेन्द्र मरकाम,दिपेश जुर्री,खिलेश नेताम,अर्जुन मंडावी,केवल नेताम,सुखदेव नेताम,सुनील मंडावी,हेमंत पाले आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में गोंड़ महासचिव उदय नेताम व्दारा जल संरक्षण,अपने अपने घरों में पौधा लगाने और उन्हे संरक्षित करने की शपथ दिलाई गई।
इस मौके पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उदय नेताम,ढालूराम ध्रुव,गेवाराम नेताम प्राचार्य,गंगाधर ध्रुव व्याख्यता,दौलत राम ध्रुव,कमलेश मंडावी,ओंकार नेताम,वीरेन्द्र कुंजाम,नरेन्द्र ध्रुव,संजय ध्रुव,चमेली नेताम,अंबिका ध्रुव,संतोषी ध्रुव,गौतम मरकाम,कमलेश मंडावी आदि सहित बड़ी संख्या में सामाजिकगण तथा सम्मानित होने वाले छात्र छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे।

