Monday, October 19, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार

खेलमंत्री टंक राम वर्मा ने म्यूथाई खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप 2024 में मेडल जीतकर किया प्रदेश का नाम रौशन*

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

रायपुर। 2024। आज रायपुर निवास कार्यालय में खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप 2024 में 4 गोल्ड एवं 3 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने वाले विवेकानंद मार्शल आर्ट्स फिटनेस क्लब, देवेंद्र नगर, रायपुर के खिलाड़ियों से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 25 से 30 मई 2024 तक लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन (LNIPE) के स्टेडियम सोनापुर, गुवाहाटी(असम) में किया गया था जिसमें विवेकानंद मार्शल आर्ट्स फिटनेस क्लब, देवेंद्र नगर, रायपुर के सभी खिलाड़ियों ने कोच अमन यादव के कुशल मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक मेडल हासिल किया और प्रदेश का नाम रौशन किया है।

मंत्री वर्मा ने इन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सभी प्रतिभावान खिलाड़ी भविष्य में भी अपनी मेहनत और लगन के साथ प्रदेश और देश का नाम रौशन करें, यही हमारी कामना है।

खिलाड़ियों के नाम:
(स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी)
1)राजकुमार
2)दिव्या अग्रवाल
3)तोषी पांडे
4)समिधा अग्रवाल

(कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी)
1)शुभांश मानिकपुरी
2)प्रवीण जयसवाल
3)अर्चित केशवानी है