Uncategorized

कोविड-19 संक्रमणकाल में लाॅकडाउन के दौरान कृषि विश्वविद्यालय की अभिनव पहल

Spread the love

पी.एच.डी. शोध छात्रा की हुई आॅनलाईन मौखिक परीक्षा

रायपुर, 08 मई, 2020। कोविड – 19 वायरस संक्रमण के संकटकाल के दौरान देशव्यापी लाॅकडाउन के कारण तमाम विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित हो गई हैं। लाॅकडाउन के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा न आए इस लिए विभिन्न शिक्षण संथान द्वारा आॅनलाईन कक्षाओं एवं आॅनलाईन परीक्षाओं जैसे नवाचारी प्रयास किए जा रहे हैं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा इसी कड़ी में एक अभिनव पहल करते हुए एक पी.एच.डी. शोधार्थी की मौखिक परीक्षा आॅनलाईन प्लेटफार्म स्काईप एप्प के माध्यम से संपादित कर एक नई मिसाल पेश की गई है।
उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर की शोध छात्रा सुश्री कर्णिका द्विवेदी ने अपना शोध कार्य पूर्ण कर अपना पी.एच.डी. थीसिस विश्वविद्यालय में जमा कर दी थी लेकिन इसी दौरान लाॅकडाउन हो जाने के कारण उनकी मौखिक परीक्षा (टपअं अवबम) नहीं हो पाई। लाॅकडाउन की अवधि लगातार बढ़ने के कारण उन्हें शोध उपाधि मिलने में विलंब होता गया। तब शोध छात्रा के प्रमुख मागर्दशक डाॅ. एम.पी. त्रिपाठी एवं महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. षडानन पटेल के द्वारा इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एस.के. पाटील के समक्ष एक प्रस्ताव रखकर उक्त शोध छात्रा की मौखिक परीक्षा स्काईप के माध्यम से आॅलनाईन करवाने की अनुमति मांगी गई। कुलपति डाॅ. पाटील से स्वीकृति मिलने के उपरान्त कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, वसंतराव नाइक मराठवाड़ा कृषि विद्यापीठ परभणीं के अधिष्ठाता डाॅ. यू.एम. खोडके को बाह्य मूल्यांकनकर्ता नियुक्त करते हुए तथा समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं दिनांक 05 मई, 2020 को पूर्ण करते हुए आॅनलाईन प्लेटफार्म स्काईप के माध्यम से पी.एच.डी. शोध अभिलेख का बाह्य मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपादित किया गया। बाह्य मूल्यंाकन में शोध छात्रा ने उसके द्वारा किए गए शोध कार्य के संबंध में प्रस्तुतिकरण देते हुए शोध कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान शोध छात्रा सुश्री कर्णिका द्विवेदी के मागर्दशक मंडल के समस्त सदस्य अपने-अपने कार्य स्थल से आॅनलाईन उपस्थित थे।

(संजय नैयर)
सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *