छत्तीसगढ़सामाजिक

एस टी / एस सी समुदाय ने कारपोरेट हास्पिटल के क्षेत्र में भी कदम बढ़ाया

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

एस टी / एस सी समुदाय ने कारपोरेट हास्पिटल के क्षेत्र में भी कदम बढ़ाया …

मेडिकल प्रोफेशन को नोबल प्रोफेशन के रूप मान्यता मिली है. यद्यपि एसटी एससी वर्ग के अधिकांश डॉक्टर और पैरामेडीक्स शासकीय क्षेत्र में काम कारते हैं, तथापि बिलासपुर में डॉ. विजय कुमार – गणेश्वरी एवं डॉ. संतोष – राजेश्वरी उद्देश दंपत्ति ने वह कारनामा कर दिखाया जो अपने समुदाय में विरले ही कर पाते हैं. उन्होंने मिनोचा कालोनी उसलापुर रोड बिलासपुर में अधुनातन “विजय वंदना हास्पिटल” (इंस्टिट्यूट ऑफ़ f मेडिकल साइंस एंड रिसर्च) का सञ्चालन किया है. जिसका भव्य औपचारिक शुभारम्भ १७ जून २०२४ को प्रतिष्ठित मेडिकल प्रोफेशनल एवं सम्मानित सगाजनो के सानिध्य में किया गया. डॉ/ विजय कुमार स्वयं न्यूरोलाजिस्ट एवं न्यूरो सर्जन हैं. डॉ. संतोष उद्देश जनरल सर्जन है. डॉ. गणेश्वरी वरिष्ठ आयुर्वेदिक विशेषग और डॉ. राजेश्वरी स्त्री रोग विशेज्ञ हैं. ज्ञ्ताव्य है कि डॉ. संतोष उद्देश हमारे संगठन के समर्पित कार्यकर्ता श्री गोरेलाल उद्देश निवासी ग्राम बिटकुली (बेलगहना) के भतीजा हैं. डॉ. दम्पत्तियों को बधाई एवं उत्तरोत्तर उन्नत्ति की शुभ कामनाएं…