शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर मे विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ मनाया गया विश्व योग दिवस 2024.
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर में विश्व योग दिवस पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों और अधिकारियों कर्मचारियों सहित सभी ने महिला सशक्तिकरण के लिए योग और योग फॉर यू एंड कम्युनिटी थीम पर योग दिवस मनाया . जातव्य हो कि प्रत्येक वर्ष मनाए जाने वाले अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए इस बार भी शासन स्तर और राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए, इसमें महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए योग के महत्व पर पोस्टर प्रतियोगिता, योग जागरूकता रैली, बेस्ट योग पोज फॉर स्टूडेंट्स और बेस्ट योग पोज फॉर स्टाफ मेंबर्स जैसी प्रतियोगिताएं रखी गई. सभी ने सक्रिय होकर इसमें भाग लिया. महाविद्यालय में कीड़ा प्रभारी डॉ नरेश धर दीवान के द्वारा योग के विभिन्न महत्व बताते हुए स्टाफ और विद्यार्थियों को योग अभ्यास कराया गया . इसके साथ ही इस वर्ष महाविद्यालय में वाय ब्रेक रूम भी प्रारम्भ किया गया जिसके तहत कार्यशील अधिकारियों कर्मचारियों को रिफ्रेश रहने के लिए एक योग रूम बनाने का प्रोटोकॉल बनाया गया. महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नीता कुंभारे के द्वारा योग का महत्व बताते हुए अच्छी जीवन शैली के लिए प्रेरित किया. बेस्ट योग पोज के लिए महाविद्यालय के लैब टेक्नीशियन श्री रामदेव भू आर्य और बेस्ट योग पोज स्टूडेंट के लिए लोकेश कुमार , योग दिवस पोस्टर प्रतियोगिता में एकता चंद्राकर बीएससी अंतिम को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. महाविद्यालय के विद्यार्थियों , स्टाफ, और ग्रामीण क्षेत्र के छोटे बच्चों ने भी अलग-अलग योग प्रस्तुत करके इस दिन के महत्व को सफल बनाया . छात्र संघ प्रभारी डॉ रजनीश तिवारी द्वारा भी बहुत ही सुंदर तरीके से योग प्रस्तुति दी गई , उन्होंने बताया कि किस तरह से नियमित योग किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व को परिष्कृत कर सकता है. राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्रीमती चेतना सोनी द्वारा विद्यार्थियों को फिट रहने के लिए कम से कम एक योग प्रैक्टिस विद परफेक्शन की सलाह दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ रोशन आरा, श्री आबिद हासन खान, डॉ अरुणेंद्र तिवारी, श्री मनोज यादव , श्री गिरीश देशपांडे , श्री पूरणमल शर्मा , उमेश मांडवी, तामेश्वरी सहारा , कमलेश विश्वकर्मा सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी भारती ,तुकेश ,लोकेश, एकता , पूनम , विकास, आशु का सहयोग रहा. अंत में सभी ने नियमित योग करते रहने की शपथ ली एवं योग जागरूकता की रैली निकाली.

