पदोन्नति में आरक्षण हेतु किये जा रहे प्रथम चरण के आंदोलन के तहत 24 जून तक सभी जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ की वर्चुअल बैठक प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव की अध्यक्षता में आहूत की गई।
बैठक में छत्तीसगढ़ के सभी विधायकों, सभी सांसदों को दिनांक 19 जून से 24 जून तक पदोन्नति में आरक्षण सहित अन्य विषयों को लेकर सौपे जा रहे ज्ञापन संबंधी पहले चरण के आंदोलन की समीक्षा की गई।जिलाध्यक्षों द्वारा जानकारी दी गई की कबीरधाम, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर,मानपुर मोहला,सूरजपुर,बस्तर में माननीय विधायकों एवं सांसदों को ज्ञापन सौंप कर सकारात्मक चर्चा हो चुकी है। बाकी जिलों में भी 24 जून तक पदोन्नति में आरक्षण हेतु ज्ञापन सौंपा जाएगा। चार चरणों के आंदोलन को सफल बनाने हेतु अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारी/ कर्मचारियों से तन– मन– धन से सहयोग हेतु प्रत्येक जिला में संघर्ष निधि एकत्र करने हेतु सभी जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंप गई है। एकत्र धनराशि को जिलाध्यक्ष गण अपने जिले में ही रखेंगे। पांचवी अनुसूची क्षेत्र में स्थानीय भरती , फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारीयों के खिलाफ कार्यवाही सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष एस एस कोमरे, शिवकुमार कंवर, विधिक महासचिव मोहन लाल कोमरे,विधिक सलाहकार एम आर ध्रुव, सचिव जयसिंह राज, जयपाल सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष एन आर चंद्रवंशी, संयुक्त सचिव लवण सिंह कंवर, डॉ. कैलाश मरकाम, जीवनलाल ध्रुव, कार्यकारिणी सदस्य मंगलू कश्यप, गजलू पोडियाम, सुरेंद्र कुमार भोई, जयश्री कुमार रोहित, कमलेश मंडावी, मनहरण चंद्रवंशी, भारत लाल मार्को सोमेश्वर पात्र,जिलाध्यक्ष गण महासमुंद एस.पी. ध्रुव, सारंगढ़ बिलाईगढ़ अविनाश सिदार, जांजगीर चांपा मनमोहन सिंह गोंड, सक्ती विजय राज सिंह, रायगढ़ एफ.एल. सिदार,जसपुर मेघसाय सिंह,सरगुजा प्रदीप खलखो, सूरजपुर चंद्र विजय आर्मो ,कोरिया चंद्रिका पैकरा,मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर डॉ एस एस सिंह,गौरेला पेंड्रा मरवाही नारायण पैकरा,कोरबा जी.एस. कवर, मुंगेली अकत ध्रुव,कवर्धा आसकरण धुर्वे, बेमेतरा एच.आर. ध्रुव, खैरागढ़ छुईखदान गंडई बहादुर सिंह खुसरो,दुर्ग धनेश्वर सिंह धुर्वे, राजनांदगांव लेखराम मात्रा, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी अरविंद गोटे,कांकेर रामप्रसाद नेताम, नारायणपुर अशोक उसेंडी,कोंडागांव मन्नाराम नेताम,बस्तर डी एस नेताम,दंतेवाड़ा मासा कुंजाम,सुकमा कोमलदेव मरकाम, बीजापुर जगबंधु मांझी,बिलासपुर आर.सी. ध्रुव,बलोदाबाजार श्रीराम ध्रुव,गरियाबंद भागसिंह ठाकुर सहित भागेश्वर पात्र नारायणपुर, धमतरी गेवाराम नेताम ,एमपी सिंह कोरबा, हितेंद्र सोम कबीरधाम, डोमार ध्रुव नगरी, राममिलन रावटे दंतेवाड़ा, कैलाश नेताम रायपुर, जी आर कोवाची सुकमा उपस्थित थे।

