मालखरौदा राज के सरक्षक के पोतों का व्याह संपन्न
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
श्री ननकीराम सिदार (पोर्ते) निवासी सपिया, खरसिया जिला रायगढ़ के दो पोतों चि. द्वय रवीन्द्र और अभिनव का विवाह क्रमशः 9 और ११ जुलाई को संपन्न हुआ. . रवीन्द्र सुपुत्र विजय कुमार पोरते का विवाह ग्राम भाटा पोस्ट फगुराम निवासी स्मृतिशेष उदय सिह सिदार (मरकाम) की सुपुत्री पिंकी (गीता) के साथ 9 जुलाई को ग्राम भाटा में संपन्न हुआ. दुसरे पोते चि. अभिनव सुपुत्र विजय कुमार पोर्ते का व्याह ग्राम लखाली तहसील सारागांव जिला (जगीर-चंपा) निवासी फूलसिंह राज (जगत) की सुपुत्री साक्षी (ज्योति) के साथ ग्राम लाखाली में संपन्न हुआ. 12 जुलाई की शाम में दोनों का आशीर्वाद समारोह टाउनहाल खरसिया में रखा गया था.
इसलिए दोनों के व्याह में शामिल होने के लिए बारात वापसी पर वर के घर के टिकावन नेग में शामिल होने की योजना बनाकर बिलासपुर से चले. दोपहर में खरसिया पहुचे. ग्राम सपिया खरसिया से दो तीन कि. मी. ही दूर है. PWD रेस्ट हॉउस में ठहरने की व्यवस्था थी. रेस्ट हाउस में फ्रेश होकर ग्राम सपिया पहुचे. तब टिकावन का नेग चल रहा था. ननकी राम सिदारजी मिसेज के फूफा लगते हैं. इसलिए वे टिकावन के बाद फुफेरे भाइयो और बहनों के बीच रम गयीं. दोपहर का भोजन सपिया में ही लिए. शाम में जम के बारिश हुई. घर, गली, गाँव सब पानी पानी हो गया था. हास-परिहास में यह बोल दिया कि “ तुमन पहुना बिदारे बर ही पानी बुलाय ह .“ हंसी ठिठोली के साथ घर परिवार की बातों कब शाम हो गयी पता नहीं लगा. बारिश थमने पर वापस रेस्ट हाउस खरसिया लौटे.
शाम के आशीर्वाद समारोह में ज्यादातर घर-परिवार और करीबी रिश्तेदार इष्ट मित्र ही थे. जो रायगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, महासमुन्द और सक्ती जिले से थे. बिलासपुर से हम ही लोग थे. गोंड समाज के दीवान जमींदार और राजा साहब लोगों से मिलकर गौरव की अनुभूति हुई. जिसमे माल खरौदा, सक्ती, गोढ़ी, भुतहा, गाताडीह, कछार, सोहागपुर, बनोरा साजापाली, पनझर, फुलझर, तारापुर, सारंगढ, कुंजेमुडा, तमनार, बेनिपाली आदि प्रमुख रहे.

