छत्तीसगढ़

अटल नगर नया रायपुर में नव निर्मित मंत्री बंगले में गृह प्रवेश करने वाले प्रथम मंत्री … रामविचार नेताम

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज

३१ जुलाई दिन बुधवार, २०२४ को छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री माँ. रामविचार नेताम ने विभिन्न विधि-विधान से पूजन के साथ नया रायपुर में आबंटित मंत्री निवास में प्रवेश किया. पूजन कार्य में उनके परिवार, निकटतम रिश्तेदार और विभागीय स्टाफ सम्मिलित हुए. इस तरह से उनका नाम छत्तीसगढ़ शासन के इतिहास में मंत्रियों के लिए नया रायपुर में नव निर्मित मंत्री – निवास में गृह प्रवेश करनेवाले पहले मंत्री के रूप में दर्ज हो गया.
इस आयोजन को छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल महामहिम रामेन डेका पत्नी रानी डेका काकोटी उपस्थित होकर गरिमा प्रदान किया. समारोह में मुख्यमंत्री मा. विष्णुदेव साय, उप मुख्य मंत्री अरुण साव, पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल, सांसद नविन जिंदल, सांसद ब्रिज मोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री प्रेम से सिंह टेकाम, अमरजीत भगत, राम सेवक पैकरा, रामपुकार सिंह, विधायक धरमजीत सिंह, धरमलाल कौशिक, नारायण चंदेल सहित कई विधयक एवं पूर्व विधायक उपस्थित रहे.. मंत्री जी के क्षेत्र बलरामपुर रामानुजगंज से बड़ी संख्या में महिला पुरुष कार्यक्रम में शरीक हुए.

अन्गारमोती ट्रस्ट धमतरी के अध्यक्ष जीवराखन लाल मरई अपने ट्रस्टियों के साथ उपस्थित रहे. बिलासपुर से गोंडवाना गोंड महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेश चन्द्र श्याम उनकी पत्नी श्रीमती परमेश्वरी श्याम, गोंडवाना गोंड महाभा जिला बिलासपुर के अध्यक्ष समय सिंह गोंड उनकी पत्नी सावित्री गोंड एवं किरण जगदीश सिदार समरोह में शामिल हुए.

(रमेश चन्द्र श्याम)