रायपुर दक्षिण विधानसभा से मनोज सिंह ठाकुर को टिकट देने पर गैर कांग्रेसी विचारधारा के साहित्यकार और कवि भी देंगे कांग्रेस का साथ – छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल अध्यक्ष ईंजी.अमरनाथ त्यागी*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
*रायपुर- छत्तीसगढ़ के कवि एवं साहित्यकारों के 85 वर्ष सबसे पुराने छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल संस्था के अध्यक्ष इंजीनियर अमरनाथ त्यागी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस से रायपुर दक्षिण उपचुनाव में मनोज सिंह ठाकुर को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग करते हुए कहा है कि मनोज सिंह ठाकुर को कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल तन मन धन से उन्हें जिताने अपना पूर्ण प्रयास करेगी तथा मनोज सिंह ठाकुर जैसे प्रबुद्ध और बुद्धिजीवी वर्ग तथा लोकप्रिय व्यक्ति को टिकट दिए जाने पर कांग्रेस सहित गैर कांग्रेसी विचारधारा के व्यक्ति और संगठनों भी उनको पूरा साथ देगी जिससे कांग्रेस पार्टी को काफी लाभ होगा*

