ग्रामीण विशेष

1अगस्त 2024 माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसला की अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आरक्षण में कोटे के अंदर कोटा उप वर्गीकरण के खिलाफ भारत बंद तहसील डौडीं में भी बंद किया गया

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 1अगस्त 2024 माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसला की अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आरक्षण में कोटे के अंदर कोटा उप वर्गीकरण कर क्रीमी लेयर निर्धारित करने का अधिकार राज्यों को दिया गया है इसके विरोध में अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग समाज के लोग संयुक्त रूप से इकट्ठा होकर डौंडी ब्लॉक में मथाई चौक के पास लगभग 15000 लोग इकट्ठा होकर पहले बाइक रैली निकाली गई बाइक रैली मथाई चौक से होकर खैरवही पहुँच कर बाबा साहेब भीमराव डॉक्टर अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने पश्चात डौंडी मथाई चौक से रैली निकाली गई जो बस स्टैंड होते हुए डौंडी नगर को भ्रमण करते हुए सभा स्थल मथाई चौक पर इकट्ठा हुए मान. सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण के सबंध में निर्णय के खिलाफ नारेबाजी की गई एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की जय जयकार करते हुए संविधान की रक्षा करने की प्रतिज्ञा की गई है सभा को समाज प्रमुखों व्दारा संबोधित किया किया गया सभी ने अपनी अपनी बात रखी आरक्षण में उप वर्गीकरण एवं क्रीमी लेयर की बात को विस्तार से बताया गया मान सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला वापस नहीं लेने की स्थिति में अथवा संसद द्वारा फैसले को शून्य जब तक नहीं कर देते तब तक आगे भी आंदोलन चलता रहेगा ।आगे के आंदोलन के लिए सभी को तैयार रहने के लिए कहा गया समाज प्रमुखों में से मुख्य रूप से श्री गंगाराम दर्रो संरक्षक गोंडवाना समाज श्री मोहन हिडको अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज श्री आत्माराम कौड़ो ब्लॉक अध्यक्ष गोंडवाना समाज डौंडी श्री भोलाराम नेताम जिला उपाध्यक्ष गोंडवाना समाज जिला बालोद श्री रेवाराम रावटे उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज श्री रोहित महला युवा अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज श्री सुन्हेर कोसमा महासचिव सर्व आदिवासी समाज श्री खोरबाहरा राम गांवर अध्यक्ष हल्बा समाज श्री संजय नंदा,श्री तुलसीराम राम मरकाम सर्कल अध्यक्ष चिखलाकसा श्री मिथिलेश नुरुटी जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बसंती दुग्गा जनपद अध्यक्ष चन्द्रलेखा पायला,श्री शिव बारला श्री कचरू निषाद श्री धन्नू नुरूटी श्री तुलेश्वर हिचामी श्री समीर धुव्र आदि ने सभा को संबोधित किये श्री हरमीत लेनपांडे ने कार्यक्रम का संचालन किया इसके अतिरिक्त कर्मचारी अधिकारी भी बडी संख्या में मौजूद थे चाक चौबंद पुलिस बल तैनात की गयी थी भारत बंद आंदोलन शांतिपूर्ण रहा डौंडी नगर पूर्ण रुप से बंद रहा आवागमन आवश्यक सेवाओं को छोड़ अवरूद्ध रहा सभा के अंत में श्री एच.आर नायक तहसीलदार को राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री के नाम झापन दिया गया