आपको सादर आमंत्रित किया जाता है शिक्षक सम्मान समारोह में, जो कि 1 सितंबर को दोपहर 3:00 बजे आयोजित किया जा रहा है।
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज आयोजन मनोज राजपूत लेआउट्स प्राइवेट लिमिटेड, बायपास रोड, बाफना टोल प्लाजा के पास में होगा।
इस प्रतिष्ठित अवसर पर 700 से अधिक शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा और इसमें कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे, जिनमें प्रमुख शिक्षा अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और आध्यात्मिक गुरु शामिल हैं। कार्यक्रम में शामिल होने वाले मुख्य अतिथियों में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) दुर्ग श्री अरविंद मिश्रा, कलेक्टर सुश्री ऋचा चौधरी, एसपी अभिषेक झा, परम पूज्य भक्ति सिद्धार्थ स्वामी महाराज (अध्यक्ष, इस्कॉन रायपुर) और श्रीमान आनंद शेष दास प्रभु जी (अध्यक्ष, इस्कॉन टेंपल बोरगांव) शामिल हैं।
इस महत्वपूर्ण आयोजन को कवर करने के लिए आपकी उपस्थिति हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।
