छत्तीसगढ़

ग्राम इटवा (मस्तुर्री) जिला बिलासपुर में ३१ अगस्त को मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस .

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

ग्राम इटवा (मस्तुर्री) जिला बिलासपुर में ३१ अगस्त को मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस …..

यूँ तो विश्व आदिवासी दिवस ९ अगस्त को घोषित है लेकिन उत्साहित आदिवासी समाज इसे अपने सुविधा और संसाधन की उपलब्धता अनुसार महीने भर तक अलग अलग दिन मनाता रहता है. इसी क्रम में ग्राम इटवा ब्लाक मस्तुरी जिला बिलासपुर में क्षेत्र के सर्व आदिवासी समाज ने बड़े धूमधाम से विश्व आदिवासी दिवस मनाया.
इटवा ग्राम अरपा नदी के किनारे गोंड आदिवासी बहुल गाँव है. मस्तुरी मल्हार रोड पर मस्तुरी से करीबन दो कि. मी. दूर बेद परसदा गाँव पड़ता है. बेद परसदा से DAV तिराहे से एक संकरी सड़क फूटती है जो सीधे पाली गाँव होते हुए इटवा ले जाती है. इटवा में बसाहट से अलग अरपा नदी किनारे पेड़ों के झुरमुटों के बीच एक झिरिया है. जिसमें बारहों मास पानी झरता रहता है. यहीं पर चंडी दाई ठाना है. जहाँ बूढ़ादेव ठाकुर देव नर्मदा माई विराजमान है. इसी परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.
आयोजन में युवक युवतियों ने रैली के शक्ल में नाचते गाते गाँव का भ्रमण किया. और कार्यक्रम स्थल पर रंगारंग छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया. मुख्य अतिथि रहे मस्तुरी विधायक श्री दिलीप लहरिया रहे और विशिष्ठ अतिथि रहे श्री नितेश ठाकुर जनपद उपाध्यक्ष. क्षेत्र के सम्मानित सगाजनो में प्रमुक्ष रूप से सर्वश्री सीताराम ध्रुव, दसे राम नेताम, रिखीराम नेताम,घासीराम नेताम भागवत प्रसाद मडावी,रिखीराम मरावी,सभाराम जगत, सुखीराम मरावी मनोज जगत सहित कई सम्मानित जन उपस्थित रहे. सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रभाग राजेश नेताम, सूरज मरकाम भी उपस्थित रहे.
छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा से रमेश चन्द्र श्याम प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष छेदीलाल नेताम, प्रेमसागर मरकाम, फेकन सिंह मरावी, घनश्याम खुशरो, शिवचरण जगत सहित अनेको सम्मानित सगाजन उपस्थित रहे.
विधायक श्री दिलीप लहरिया ने परिसर में पक्का मंच निर्माण के लिए पञ्च लाख अनुदान की घोषणा की.
कार्यक्रम का सञ्चालन श्री लखेश्वर नेताम ने किया.
रमेश चन्द्र श्याम