छत्तीसगढ़राजनीति

प्रदेश सदस्यता प्रभारी विजया राहटकर करेंगी अभियान की समीक्षा*

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
रायपुर। राष्ट्रीय सचिव व भाजपा प्रदेश सदस्यता विजया राहटकर सदस्यता अभियान प्रगति की समीक्षा करेंगीं। गुरुवार 5 सितम्बर प्रात: 10 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगी व प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में हिस्सा लेंगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री द्वय व सदस्यता अभियान समिति के सदस्य शामिल होंगे। पूरे प्रदेश में इस समय जिला से मंडल स्तर तक सदस्यता अभियान जारी है जिसमें मंडल से लेकर बूथ तक के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
राष्ट्रीय सचिव विजया राहटकर 5 सितम्बर को दोपहर 12 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगी।