छत्तीसगढ़रायपुर

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस* के द्वारा 21st सितम्बर शनिवार को *श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल की गौशाला* मैं *गौ सेवा* की गई।

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
क्लब कि सदस्यों ने मिलकर गौशाला को *३० हज़ार रुपये* का चारा दान किया।

इस के अलावा क्लब सदस्यों ने मिल कर श्री सत्य साई हॉस्पिटल की *पाक शाला में ११ हजार रुपए का राशन* भी दिया जिस से कि वहा रह रहे मरीजों को भोजन सेवा में मदद मिल सके।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल, सचिव श्वेता शर्मा, कोषाध्यक्ष तनुश्री अग्रवाल क्लब एडवाइजर विनय अग्रवाल सहित क्लब के अनेक सदस्य शामिल हुए !

सदस्यों ने गुढ़ चना, खिचड़ीं खिलाकर गौ सेवा की ।

मैजिक ऑफ़ काइंडनेस चेयर पर्सन श्वेता शर्मा एवं अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल ने बताया कि ग़ौशाला की हर संभव ज़रूरत के लिए क्लब द्वारा मदद की जायेगी ।