दयाराम पोरते के अधिवक्ता नहीं दे पाए गोंडवाना समाज के सवालों के जवाब
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
दयाराम पोरते निवासी ग्राम कुसुमकडा ने ग्राम लछनपुर स्थित अपनी सवा एकड़ धनहा खेत को दो अलग अलग आवेदन के माध्यम से अपने मितनहा भांचा जागेश यादव और प्रयागराज यादव को विक्रय करने की अनुमति के लिए आवेदन किया है. इसके विरोध में छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा पंजीयन क्रमांक २८५५ ने ७ अगस्त को तहसीलदार लालपुर थाना के कोर्ट में आपत्ति दर्ज की है . आपति की विभिन्न बिन्दुओं पर जवाब और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए आवेदक के वकील को न्यालय ने तीन अवसर प्रदान किये. आखरी और अंतिम तिथि २३ सितम्बर २०२४ थी. इस तिथि पर भी आवेदक और उसके अधिवक्ता वांछित जवाब के साथ न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए. आपत्तिकर्ता की ओर से स्वयं रमेश चन्द्र श्याम ने आदिवासी भूमि को गैर आदिवासी को विक्रय अनुमति के आवेदन को निरस्त करने की पैरवी की.
इस आदिवासी जमीन बचाओ मुहीम में बिलासपुर से रमेश चन्द्र श्याम कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के साथ रहे : अनिल ध्रुव प्रदेश संयोजक आदिवासी स्टूडेंट यूनियन, लोरमी क्षेत्र से सामाजिक पदाधिकारी सर्वश्री प्रकाश मरकाम, लल्लू सिंह मरावी आदि.साथ रहे.

