छत्तीसगढ़

राधिका नेताम आदिवासी बेटी का बीसीसीआई महिला अडर 19 टी 20 ट्रॉफी में चयन

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज बीसीसीआई द्वारा महिला अडर 19 टी20 ट्रॉफी आर्याजन 01 अक्टूबर से किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता चेन्नई में खेला जाएगा, प्रतियोगिता में कुल छः टीम को रखा गया है छत्तीसगढ़ के साथ बड़ौदा, मिजोरम, बिहार, कर्नाटक, गुजरात की टीम है। छत्तीसगढ़ की टीम में आदिवासी की बेटी राधिका नेताम का चयन हो गया है, राधिका बाए हाथ की बल्लेबाज है और तेज़ी से बल्लेबाजी करती है तथा दाए हाथ की तेज गेंदबाज भी हैं इस बेटी को सर्व आदिवासी समाज के समस्त पदाधिकारीयों ने एवं राष्ट्रीय गोंडवाना गोंड महासभा के पदाधिकारी एवं प्रदेश गोड़ समाज अध्यक्ष अकबर राम कोर्राम कार्यकारी अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज बी.एस.रावटे विनोद नागवंशी प्रदेश सचिव सर्व आदिवासी समाज जिवराखन मरई प्रदेश प्रभारी सर्व आदिवासी समाज महेश रावटे प्रदेश कोषाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज राष्ट्रीय गोंडवाना गोंड महासभा अध्यक्ष आर.सी.नेताम कन्दर्प राज सिदार राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा जिवराखन लाल उसारे प्रदेश मिडिया प्रभारी सर्व आदिवासी समाज एवं छत्तीसगढ़ आदिवासी कर्म चारी समस्त पदाधिकारी एवं प्रदेश के जिला पदाधिकारी की ओर से आदिवासी बेटी राधिका नेताम को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दिए हैं