गोंडवाना समाज के मुरकुटा चक (बिल्हा) प्रमुख रामनाथ कतलम को पितृशोक….. श्रद्धांजलि देने पहुंचे समाज प्रमुख लोग…
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज.
मा. चमरू राम छेदइहा (कतलम) का देहावसान २३ सितम्बर को हो गया था. जिसका दशकर्म 2 अक्तूबर २०२४ को उनके गृह ग्राम करहीपार (बिल्हा) में सम्पन्न हुआ. वे अस्सी से भी अधिक बसंत देखकर इस भौतिक संसार से विदा हुए हैं. वे अपने पीछे एक पुत्र मान. रामनाथ कतलम और दो पुत्रियों सहित नाती पोतों से भरापूरा समृद्ध परिवार छोड़कर गए है.
उनके पुत्र मा. रामनाथ कतलम मौली महासभा के अंतर्गत मुरकुटा चक के तैंतीस गोंडवाना गाँव के प्रभावशाली अध्यक्ष है. मा. रामनाथ जी अपने विशेष वेशभूषा से पहचाने जाते हैं. रौबदार चेहरे पर घने मोटे मुछें, सिर पर अंग्रेजी हैट, विशेष अवसर पर कंधे पर फरसा (परशु) धारण करते हैं. वे अक्सर सामाजिक मुद्दे और आंदोलनों में परशु धारी संस्करण में दृष्टिगोचर होते हैं.
ग्राम करहीपार रेल लाइन के सामानांतर बिल्हा – दगौरी रोड पर दगौरी स्टेशन से डेढ़ दो कि.मी. की दुरी पर स्थित गाँव गोंडवाना बहुल गाँव है.
मा. रामनाथ कतलम जी को सम्मान करते हुए दिवंगत चमरू राम छेदैहा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके परिजनों के अतिरिक्त गोंड समाज के गणमान्य लोग उपस्थित हुए थे जिनमें प्रमुख रूपसे सर्वश्री बंशी नेताम अध्यक्ष मौली महासभा, विरेन्द्र मरावी अध्यक्ष केन्द्रीय गोंड महासभा मुंगेली, कौशल सिंह राज अध्यक्ष पाली गढ़, धेलुराम ध्रुव अध्यक्ष पौंसरी चक, डॉ. के. आर. जगत संरक्षक खमार डीह चक समय सिंह गोंड कार्यकारी बिलासपुर जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा
रमेश चन्द्र श्याम कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा रहे.

