Uncategorized

मुख्यमंत्री ने श्रमिकों का ध्यान रखने कलेक्टरों को दिए निर्देश, रायपुर में त्वरित पहल

Spread the love

Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws

,  09 May , 2020 01:05 PM
मुख्यमंत्री ने श्रमिकों का ध्यान रखने कलेक्टरों को दिए निर्देश, रायपुर में त्वरित पहल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए हैं। उन्होंने विभिन्न राज्यों श्रमिकों, जो छत्तीसगढ़ से होकर अपने राज्यों में जा रहे हैं, उनके लिए भोजन और पानी की व्यवस्था करने कहा है। साथ ही उन्हें राज्य की सीमा तक पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ से होकर अन्य राज्यों में जाने वाले श्रमिकों को परेशानी न हो। इसका पूरा ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशन पर त्वरित पहल करते हुए रायपुर जिला कलेक्टर ने श्रमिकों के लिए भोजन-पानी सहित आवश्यक व्यवस्था शुरू भी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *