: नगर निगम जोन -4 ने मास्क नहीं पहनने वाले 85 लोगों पर कुल 5525 रूपये का जुर्माना किया

रायपुर – आज नगर निगम रायपुर के जोन -4 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन कमिश्नर श्री चन्दन शर्मा के नेतृत्व में जोन -4 के बाजार एरिया में मास्क लगाने के अनिवार्य नियम को तोड़ने वाले 85लोगों से कुल 5525 रूपये का जुर्माना वसूला. जिला प्रशासन के निर्देश अनुरूप नगर निगम आयुक्त श्री सौरभ कुमार के आदेशानुसार कोविड -19 से जन- जन की स्वास्थ्य रक्षा एवं जागरूकता के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा.जोन 4 के जोन कमिश्नर श्री शर्मा ने बताया कि जुर्माना की कार्यवाही करने के साथ ही निगम जोन -4 की टीम ने सम्बंधित नागरिकों को मास्क भी प्रदत्त किया और आगे से अनिवार्य रूप से मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलने की हिदायत स्वास्थ्य रक्षा हेतु उन्हें दी.
