ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

आठ एकड आदिवासी भूमि गैरआदिवासी को नामांतरित करनेवाले बिचौलिया दयाराम पोरते का मंसूबा ध्वस्त… गोंडवाना युवाशक्ति को विजयतिलक ….

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

दयाराम पोरते निवासी ग्राम कुसुमकडा ने ग्राम लछनपुर स्थित अपनी सवा एकड़ धनहा खेत को दो अलग अलग आवेदन के माध्यम से अपने मितनहा भांचा जागेश यादव और प्रयागराज यादव को विक्रय करने की अनुमति के लिए आवेदन किया था. इसके विरोध में छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा पंजीयन क्रमांक २८५५ ने अगस्त को तहसीलदार लालपुर थाना के कोर्ट में आपत्ति दर्ज की है . आपति की विभिन्न बिन्दुओं पर जवाब और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए आवेदक के वकील को चौथा और अंतिम अवसर दिनांक १४.१०.२०२४ को दिया था. लेकिन नियत तिथि पर न आवेदक न ही उसके अधिवक्ता न्यायालय में उपस्थित हुए. इस लिए माननीय न्यालय ने आपत्तिकर्ता के आपत्तियों को मान्य करते हुए फैसला सुनाया कि अब आगे पेशी में आने की जरुरत नहीं है. कलेक्टर को दी जानेवाली जाँच प्रदिवेदन की नक़ल कुछ दिनों पश्चात अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से प्राप्त कर सकते हैं.
बता दें कि श्री दयाराम पोर्ते जी क्षेत्र के स्वयम्भू सामाजिक महापुरुष हैं जो कई सामाजिक पदों पर शोभायमान हैं. ध्रुव गोंड समाज के अठगवां के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष दोनों हैं. लोरमी ब्लाक ध्रुव गोंड समाज के भी अध्यक्ष हैं.बुढादेव मंदिर खेकतरा प्लाट के संरक्षक हैं. उन्हें मा. शिशुपाल सोरी जी के द्वारा सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश संयुक्त सचिव पद पर आसीन किया है.
आदिवासी भूमि के स्वामित्व एवं आधिपत्व संरक्षण संग्राम में लोरमी क्षेत्र के गोंडवाना युवाशक्ति के जुझारू योद्धाओं की मोर्चाबंदी ने विजय सुनिश्चित की. इन युवा योद्धाओं में लोरमी क्षेत्र के सर्वश्री रवि मरकाम, प्रकाश मरकाम, दिनेश शाह उइके, प्रीतम कुरेटी, दीप ध्रुव, हीरालाल मरावी, रोहित मार्को, राधे श्याम ध्रुव,शिव शंकर पोर्ते,संतराम खुशरो, जोहित मरकाम, कुंवारु राम पोर्ते, सुग्रीव मरकाम, गंगा नेताम, विनोद पोरते, लल्लू सिंह मरावी श्यामू धुर्वे, राजकुमार ध्रुव आदि प्रमुख रहे.
कुशल व्यूह रचनाकारों में बिलासपुर क्षेत्र से समय सिंह गोंड़ कार्यकारी जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा बिलासपुर, अनिल ध्रुव प्रदेश संयोजक आदिवासी स्टूडेंट यूनियन, बद्री खैरवार, घनश्याम खुशरो, शिव चरण जगत आदि रहे. समर संचालन में प्रधान सेनापति के भूमिका में रहे वरिष्ठ योद्धा रमेशचंद्र श्याम, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा.
प्रधान सेनापति ने युवा योद्धाओं को ये हिदायत दी है…
चार स्थितियों से दूर रहें …. मौकापरस्ती, ब्लेकमेलिंग, सौदेबाजी और वसूली…
तीन चीजें अपनाएँ : दूर दृष्टि, कड़ी मेहनत और पक्का इरादा.
आदिवासी जमीन बचाओ मुहीम में प्राप्त विजयश्री से उत्साहित युआशक्तियों ने आठ एकड़ आदिवासी भूमि के गैर आदिवासी करण की जांच कराने की ठान ली है. वे इतने उत्साहित हैं कि क्षेत्र में विरांगना दुर्गावती मरावी और वीर नारायण सिंह की मूर्ति स्थापित करना भी तय कर लिया. मूर्ति निर्माण स्टूडियो जाकर मूर्तियों के माडल भी देखे.