ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

14 नवंबर को राष्ट्रीय पूर्ण ईशर गवरा महापर्व जिला कबीरधाम में

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
दिनांक 14 नवंबर 2024 को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी परम श्रद्धेय गोंडवाना गुरुदेव, गुरु दाई के सानिध्य तथा गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति एवं छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ … युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व उड़ीसा के संयुक्त तत्वावधान में कार्तिक पुर्णिमा के पावन अवसर पर सामाजिक सहयोग से रूढ़ीजन्य परंपरा पे आधारित गोंडी रीति नीति के तहत ( स्थान सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान जिला कबीरधाम ) में ” राष्ट्रीय पूर्ण ईशर गवरा महोत्सव ” का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है.
कार्यक्रम प्रातः 10.00 बजे से प्रारंभ होकर रात्रिकालीन पश्चात प्रातः सरोवर स्नान के लिए रवाना होगी.
इस सुअवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंडवाना समाज प्रमुख तिरु. सुमरन सिंह ध्रुव जी, मुख्य अतिथि गोंडवाना गुरुमाता दिलेश्वरी सिदार जी (अध्यक्ष जनपद पंचायत पाली जिला कोरबा ) सहित विभिन्न प्रांत के समाज प्रमुख, प्रबुद्धजनों , सामाजिकजनों लाखों की संख्या में शामिल होकर ईशर देव, गवरादाई से आशीष प्राप्त करेंगे. जय ईशरदेव, जय गवरा दाई…
विनीत
गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति एवं छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ