कृषिछत्तीसगढ़

कुलपति ने लिया जांजगीर चांपा और रायगढ़ के कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र के काम काज का जायजा

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

आज दिनांक 17.11.2024 को अपने प्रवास में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने अपने निदेशकगणों, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, जांजगीर एवं रायगढ़ की शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों का अवलोकन किया।
महाविद्यालय आगमन पर कुलपति एवं अन्य अतिथियों का स्वागत ,अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इसके पश्चात डा चंदेल ने छात्र छात्राओं से प्रत्यक्ष मिलकर उनकी शैक्षणिक प्रगति को जाना। कुलपति द्वारा मृदा विज्ञान, सस्य विज्ञान उद्यानिकी, पादप रोग, कीट विज्ञान , अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय का अवलोकन कर किए जा रहे अनुसंधान कार्यों की जानकारी ली।

प्राध्यापक एवं वैज्ञानिकों से चर्चा के दौरान डा चंदेल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं स्वरोजगारमुखी शिक्षा पर जोर दिया व प्रत्येक विषय के प्रायोगिक शिक्षण पर अधिक बल देने का आदेश दिया। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, वैज्ञानिक एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

कुलपति ने कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर व रायगढ़ का भी अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान कुलपति महोदय ने कृष विज्ञान केंद्र स्थिति ग्रीन हाउस, पोली हाऊस, महिता स्वयं सहायता समूह व किसान उत्पादक संगठन द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। किसानों को कुलपति के करकमलों से मिनीकिट बीज वितरण कराया गया।