छत्तीसगढ़

गोंडीयन संस्कृति के पुरातात्विक धरोहर… ताला गाँव के देवरानी जेठानी मंदिर के भग्नावशेषों के बीच गोंडवाना समाज ने किया ईसर-गउरा का सिरजन

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

बिलासपुर, 16 नवम्बर 2024 : कार्तिक पूर्णिमा के चांदनी रात में मनियारी और शिवनाथ नदी संगम तट पर स्थित ताला गाँव में बिल्हा क्षेत्र के गोंड समाज ने ईसर-गउरा विवाह का सिरजन किया.
तालागांव बिलासपुर रायपुर राष्ट्रिय राजमार्ग से करीबन दस कि.मी. अन्दर अमेरिकापा गाँव के पास स्थित है.यहाँ गोंडीयन वास्तुशिल्प का इतिहास दफ़न था जिसे सन 1987-1988 में उत्खनन कर पुरातत्व विभाग ने अनावृत किया. यहाँ दो इमारतों का खंडहर है जिसे लोक मान्यता के अनुसार देवरानी जेठानी मंदिर के रूप में जना जाता है. माना जाता है कि इसे राजवंश के दो भाइयों ने अपनी रानियों के लिए बनवाया था. इसका निर्माण काल निर्धारण पांचवी और छठवी शताब्दी के मध्य किया गया है. यहाँ जिसे आकृति को रूद्र शिव के नाम दे दिया गया है वह शास्त्रों में वर्णित और स्थापित शिव के स्वरुप से मेल नहीं खता है.
यह अनूठी आकृति गोंडीयन द्रविडीयन प्रतीत होता है. क्योंकि गोल मुखाकृति, घनी चौड़ी भौहें, मोटे ओंठ, रौबदार घनी मूंछें आर्यन छवि को दर्शित नहीं करते. जीव जंतुओं बाघ, नाग, छिपकली, मगर, केकड़ा आदि को मानव अंग और आभूषण के रूप प्रयोग विशिष्ट गोंडीयन / द्रविडीयन शिल्प को प्रदर्शित करता है. यह आर्यन ग्रंथों में चित्रित / वर्णित राक्षस और असुरों मिलता जुलता है. क्षेत्र के गोंड समाज प्रमुखों को इसे संज्ञान में लेने की आवश्यकता है. समस्त गोंड समाज को दुसरो के चश्में से नहीं अपने सांस्कृतिक नज़रिये से देखना चाहिए.
सुखद संयोग एवं हर्ष का हेतु यह है कि अनजाने में ही सही गोंड समाज ने अपने संस्कृति के संरक्षण के लिय तालागांव में प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा की रात में यह आयोजन करते आ रहा है. यह छठा वर्ष है. अनुष्ठान का संयोजन संचालन मुरकुटा चक, पौंसरी चक, और सलफा चक के सगा समाज के पदाधिकारी गण करते हैं लेकिन बिल्हा, पथरिया एवं सरगांव के क्षेत्र समस्त सगाजन बड़े उत्साह और श्रद्धा भाव के साथ सम्मिलित होते हैं. आयोजन में प्रमुख भूमिका में रहे सर्वश्री रामनाथ कतलम अध्यक्ष मुरकुटा चक, साल्कू मरकाम सचिव मुरकुटा चक, ढेलुराम ध्रुव अध्यक्ष पौंसरी चक, मोहित ध्रुव अध्यक्ष सलफा चक एवं महेश ध्रुव अध्यक्ष ताला उप महासभा.
ईसर गौरा अनुष्ठान के समापन समारोह में रमेशचंद्र श्याम, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा सपत्निक शामिल हुए. साथ में रहे अनिल ध्रुव प्रदेश संयोजक आदिवासी स्टूडेंट यूनियन (ASU) बद्री खैरवार प्रदेश सचिव खैरवार समाज.