उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव अपने जन्मदिवस पर प्रशसंकों द्वारा आयोजित कई सामाजिक कार्यों में हुए सम्मिलित, अचानकमार के जाकड़बांधा में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में भी हुए शामिल*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
*डिप्टी सीएम के प्रशंसकों ने निःशुल्क दवाई भी उपलब्ध कराई*
*लोरमी में 14 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह, श्री अरुण साव ने सुखमय दांपत्य जीवन की दी शुभकामनाएं*
*डिप्टी सीएम अरुण साव का लोरमी शहर में अनेक जगह पर हुआ स्वागत*
लोरमी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपना 56वां जन्मदिवस लोरमी क्षेत्र के अपने परिवार जनों के बीच मनाया। श्री साव का विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में जगह-जगह स्वागत हुआ और केक काटकर बधाई दी। समर्थकों ने उप मुख्यमंत्री जी की लंबी उम्र के लिए लड्डुओं से तौला। इस खास मौके पर उन्होंने परिवार जनों से आशीर्वाद लिया।
श्री साव ने अपने जन्मदिवस पर समाजिक सेवा के कार्य किए। सुबह बिलासपुर में वृद्धा आश्रम में फल बांटकर आशीर्वाद लिया। रतनपुर में सफाई कर्मियों का पैर धोकर सम्मानित किया। लोरमी अचानकमार के जाकड़बांधा गांव में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कराई। साथ ही निःशुल्क दवाई उपलब्ध करवाई। उन्होंने कहा कि, शिविर में आयुष्मान भारत के कार्ड भी बनाए गए। चिकित्सकों के गांव पहुंचने से ग्रामीणों के इलाज में बड़ी मदद मिली। यहां इलाज होने से उन्हें लोरमी और खुड़िया जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के स्वीकृति का आदेश प्रदान किया। बिहान योजना के तहत महिला समूह की महिलाओं को चेक का वितरण किया। जरूरतमंदों को शॉल और कंबल का वितरण किया गया।
*14 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह*
श्री मंगल भवन, लोरमी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 14 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। सामूहिक विवाह में सपरिवार सम्मिलित होकर नव युगल जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया एवं सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने जन्मदिवस पर विधानसभा क्षेत्र के जमुनाही गांव में संगम महिला सहकारी बहुद्देशीय समिति की गरिमा प्रसंस्करण, मूल्यवर्धन एवं पैकेजिंग इकाई का लोकार्पण किया। समिति द्वारा रागी कुटकी से बिस्किट तैयार किया जा रहा है, ये बिस्किट 17 राज्यों में बेची जा रही है। इस प्रसंस्करण से क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार मिला है। अचानकमार टाइगर रिजर्व को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। इससे स्थानीय युवक-युवतियों को रोजगार मिलेंगे। इस अवसर पर वनांचल क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में 8 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की उपस्थिति रही। जमुनाही के ग्रामीणों की मांग पर सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।

