10 दिसंबर शहीद वीर नारायण सिंह जी को समर्पित वीर मेला राजा राव पठार जिला बालोद में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 10 दिसंबर शहीद वीर नारायण सिंह जी को समर्पित वीर मेला राजा राव पठार ,जिला बालोद में मुख्य अतिथि के रूप में सहमति उपरांत माननीय विष्णु देव साय जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को वीर मेला में आयोजन समिति के द्वारा निमंत्रण कार्ड मुख्यमंत्री निवास नया रायपुर में माननीय सुश्री लता उसेंडी जी के नेतृत्व में श्री अकबर राम कोर्राम प्रांत अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा छत्तीसगढ़ ,श्री उमेंदी राम गंगराले,अध्यक्ष वीर मेला आयोजन समिति, श्री विनोद नागवंशी सलाहकार एवं प्रदेश सचिव सर्व आदिवासी समाज, श्री जीवाखान मराई जिला अध्यक्ष धमतरी के द्वारा दिया गया जिसमें मुख्यमंत्री जी वीर मेला राजा राव में अवश्य आने की सहमति दिए।
8, 9, 10 दिसंबर वीर मेला राजा राव पठार बालोद में 8 तारीख को देव मढ़ई ,देवों का सम्मान एवं है हाट बाजार के साथ दोपहर में श्री विनोद नागवंशी के अध्यक्षता में जोहार युवा संसद का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश के सभी जिला के युवा शिक्षा ,रोजगार एवं अधिकार के विषय पर अपने युवा संसद में निष्कर्ष और संकल्प पारित करेंगे।
9 दिसंबर को सुबह महिला सम्मेलन श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े महिला बाल विकास मंत्री के मुख्य अतिथि में एवं गोमती साय विधायक पत्थलगांव के अध्यक्षता में महिलाओं का सम्मेलन होगा उपरांत आदिवासी प्रतिभाओं का सम्मान सांस्कृतिक नृत्य एवं सामाजिक सभा में मुख्य अतिथि माननीय श्री रामलाल जी अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख, अध्यक्षता माननीय श्री राम विचार नेताम जी ,मुख्य वक्ता माननीय श्री अरविंद नेताम जी सहित माननीय विधायक एवं समाज प्रमुख रहेंगे जिसमें आदिवासी समाज की अपनी विशिष्ट पहचान और और अपनी अलग धर्म कोड के साथ ज्वलंत धर्मांतरण के समस्या पर विचार विमर्श किया जाएगा संध्या महापंचायत में पूरे प्रदेश एवं अन्य प्रांत से आए सामाजिक मुखियाओं के साथ राष्ट्रीय जनजाति नीति पर चर्चा होगी और साथ ही अधिकार और विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के निराकरण के लिए आगामी रणनीति बनाई जाएगी ।
10 दिसम्बर वीणारायण सिंह के शहादत दिवस में मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ अध्यक्षता माननीय अकबर राम कोर्राम प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना गोड महासभा, नेता प्रतिपक्ष माननीय चरण दास महंत, वन मंत्री माननीय केदार कश्यप जी माननीय सुश्री लता उसेंडीजी , माननीय दयाल दास बघेल सहित स्थानीय विधायक ,सांसद की गरिमामय उपस्थिति में शहीद वीर नारायण सिंह जी की जीवनी को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर विभिन्न विषयों पर वक्तव्य एवं महापंचायत की प्रस्तावना और आदिवासी समाज की मांग के साथ क्षेत्र के विकास और मेला स्थल के विभिन्न प्रस्तावित निर्माण कार्य के लिए माननीय मुख्यमंत्री से निवेदन प्रस्तुत की जाएगी। देव मेला के साथ देव मढ़ई में आदिवासी समाज सहित सभी समाज के प्रमुख और आम जनता की लगभग 3 से 4 लाख लोगों की भीड़ एक नया संस्कृति , और देव शक्तियों की समागम भव्यता के साथ नया मिशाल कायम कर रहा है ये वीर मेला । आप सभी को सादर निमंत्रण वीर मेला में

