ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

सर्व आदिवासी समाज (रूढ़िजन्य परंपरा पर आधारित) का महाबंद का दिखा व्यापक असर,

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ होटल ठेले तक रहे बंद।
कोंडागांव।
बस्तर में बाहरी घुसपैठियों पर रोक,महिला अत्याचार,सहित अन्य मांगों को लेकर आयोजित महाबंद को लोगों का पूर्ण समर्थन मिला,जिले भर में बंद का व्यापक असर दिखाई दिया,व्यवसायों ने अपने-अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सुबह से ही बंद रखकर महाबंद को समर्थन दिया। कारोबारी द्वारा होटल, ठेले तक बंद रखने से चाय नाश्ते तक के लिए लोग परेशान होते दिखे। चौपाटी मैदान में सभा आयोजित कर मांगो को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा,इस दौरान जिले में निवासरत सभी समाज के लोग शामिल रहे।
बंगाराम सोढ़ी सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष ने कहा बाहरी घुसपैठ का यह दर्द सभी समाज का है, बाहरी घुसपैठ यहां आते हैं और यहां के स्थानीय समाजो को बदनाम करते हैं,शासन प्रशासन बाहरी घुसपैठियों पर रोक लगाने में सख्ती बरते इसीलिए आज महाबंद का आयोजन किया गया था,जिले का यह बंद पूरे बस्तर संभाग को प्रभावित करेगा।घुसपैठ पर रोक लगाने आगे शासन प्रशासन को गाव गाव तक पहुंच जागरूकता लाने का प्रयास करना होगा।
मोहम्मद यासीन खान, पूर्व सदर मुस्लिम समाज ने कहा अपराधी का जाति धर्म नहीं होता है ,अपराधी चाहे किसी भी जाति व धर्म का हो,अपराधी अपराधी होता है।हम सब मिलकर उसे उजागर करेंगे ,कानून के तहत उनको कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे।बस्तर में भाईचारा आज भी है पहले भी था और आगे भी रहेगा।सर्व आदिवासी समाज के आंदोलन में आज सर्व समाज के लोग शामिल है।