ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

शहीद वीर नारायण शहादत दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया।*

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
शहीद वीर नारायण के जन्म भूमि जिला बलौदाबाजार भाटापारा के सुर्खी चक स्थित भाटापारा बस स्टैंड शहीद वीर नारायण चौक मंडी मोड़ में स्थापित शहीद वीर नारायण सिंह की वीरता को सलाम करते हुए पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया ।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आर के कुंजाम का.प्रां.महासचिव गों ध सं सं समिति छ, अध्यक्षता हनुमंत मंडावी चक अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि कुलंजन नेताम पूर्व दिवान,अमर मंडावी ग्रामीण अध्यक्ष कांग्रेस,दौलत कुंजाम चक अध्यक्ष टोनाटार, कृष्ण कुमार छेदैईहा दिवान, कृष्ण कुमार खशरो कोषाध्यक्ष तथा चक अधिनस्थ समस्त रायपंच मातृ शक्ति पितृ शक्ति सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि द्वारा संदेश के रूप में शहीद वीर नारायण सिंह के वीरता, सहनशीलता तथा दान शीलता, गरीबों के पोषक के रूप में शहीद को याद करते हुए शिक्षा, स्वरोजगार, व्यापार और नशापान से दूर रहते हुए सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने पर पहल करने का संदेश दिया गया।
अध्यक्षता के रूप में हनुमंत मंडावी द्वारा जीवन पर विशेष प्रकाश डालते हुए, युवा युवतियों में संगठन शक्ति को मजबूत करने के अपने धर्म संस्कृति रीति नीति परंपरा को संरक्षित करने का संदेश दिया गया, विशिष्ट अतिथि दौलत कुंजाम द्वारा शासन प्रशासन द्वारा पूर्ववर्ती सरकार द्वारा दिया गया सामान्य अवकाश घोषित करते हुए राजपत्र में प्रकाशित किया जाय या नहीं तो हर वर्ष जिला बलौदाबाजार भाटापारा में स्थानीय अवकाश घोषित किया जाय ताकि आदिवासी जनजाति समाज के साथ सभी जनता द्वारा श्रद्धांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर सके। तथा हमारे आदिवासी ऐतिहासिक महापुरुष को अधिक से अधिक पाठ्यक्रमों में शामिल कर हर शहर में आदम कद प्रतिमा स्थापित किया जाना चाहिए।
धन्यवाद ज्ञापन एवं आभार पूर्व दिवान सम्माननीय कुलंजन नेताम द्वारा दिया गया कार्यक्रम कि संचालन उदल नेताम रायपंच खपराडीह सुरखी चक भाटापारा द्वारा किया गया।