खेलछत्तीसगढ़

अजंता पैलेस भिलाई में भव्य लाठी खेल टूर्नामेंट का आयोजन, रायपुर टीम ने हासिल की शानदार जीत”

Spread the love

भिलाई जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 21 दिसंबर को लाठी खेल संगठन के तत्वाधान में एक भव्य लाठी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । यह आयोजन अजंता पैलेस भिलाई में हुआ , जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया।

लाठी खेल जो भारत के पारंपरिक मार्शल आर्ट का प्रतीक है, उसमें प्रतिभागियों ने डेमोंसट्रेशन पट्टा बाजी और लाठी फाइट में अपनी शक्ति, तकनीक और संतुलन का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन डॉक्टर ममता गुलाटी ने किया जिन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल न केवल युवाओं में शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देते हैं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा को जीवंत बनाए रखते हैं।

रायपुर टीम के जीत के पीछे उनके कोच आदित्य तिवारी और खिलाड़ी की मेहनत और तैयारी का बड़ा योगदान रहा, रायपुर से 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें रायपुर टीम ने कुल 43 मेडल जीते, जिसमें से 30 गोल्ड 8 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल रहे । इस प्रतियोगिता में अरुण कुमार साहू काजल कुर्रे इशांत शर्मा सानिध्य तिवारी वंशिका मोदी काजल पुराना विभावरी मोदी चैतन्य यादु भावेश कुमार ठाकुर लिलिमा निषाद अरनव गोगिया गैलीना टंडन नाईशा कोहली रुद्रांश गुप्ता सर्वज्ञ सिंह स्तुति शाह और पीयूष साहू ने स्वर्ण पदक, हर्षा गोगिया और सानवि शाह ने रजत पदक और हर्षिल चौटवानी ने कांस्य पदक हासिल किया

प्रतियोगिता के समापन में लाठी स्पोर्ट्स एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष माननीय श्री प्रतीक अग्रवाल जनरल सेक्रेटरी श्री संभाजी एच चौवान छत्तीसगढ़ लाठी स्पोर्ट्स के अध्यक्ष श्री मनमीत सिंह चावल
विशेष अतिथि प्रिंस कबरवाल और श्री ब्रह्मैया नायडू की उपस्थिति में विजेताओं को सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किए गए, संगठन के उपाध्यक्ष श्री संदीप ताम्रकार ने प्रतियोगिता की सफलता पर सभी प्रतिभागियों और दर्शकों का धन्यवाद किया और आने वाले वर्षों में और बड़े स्तर पर इस खेल को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई।